फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj News : बाढ़ के बाद अब बारिश ने किया बेहाल, सड़कों और गलियां जलमग्न, देखें तस्वीरें

Fri, 08 Aug 2025 05:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Aug 2025 05:46 PM IST
सार

बाढ़ से राहत मिलने के बाद संगमनगरी में बारिश ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। शहर के बालसन चौराहा, कटरा, जानसेनगंज, धूमनगंज, सिविल लाइंस, रामबाग, सोहबतियाबाग सहित कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। भारी बारिश के बाद टैगोर टाउन और सिविल लाइंस थाने में पानी भर गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जल भराव का वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर जारी कर योगी सरकार पर तंज कसा है। 

विज्ञापन
Prayagraj News: After flood, now rain has caused havoc, roads and streets submerged, life affected
सिविल लाइंस जानसेनगंज में निरंजन डॉट पुल के नीचे पानी भरने से आवागमन रोका गया। - फोटो : अमर उजाला।

गंगा और यमुना से तीन ओर से घिरे प्रयागराज शहर में शुक्रवार की सुबह हुई झमाझम बारिश आम लोगों के लिए आफत बन गई। भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर भर में जलभराव ने हर किसी को परेशान किया। बारिश की वजह से रामबाग स्टेशन के मलाकराज साइड और फाफामऊ थाने की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ। भारी बारिश के बाद टैगोर टाउन और सिविल लाइंस थाने में पानी भर गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जल भराव का वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर जारी कर योगी सरकार पर तंज कसा है। 

बृहस्पतिवार की रात से ही बादल छाने शुरू हो गए थे। रात में कई चरणों में हल्की बारिश हुई। सुबह शुरू हुई रिमझिम जल्द ही झमाझम बारिश में बदल गई। बारिश ऐसी हुई कि शहर की कई सड़कें दरिया जैसी बन गईं। अल्लापुर, प्रीतमनगर, एचआईजी कॉलोनी ममफोर्डगंज, टैगोर टाउन, नूर उल्लाह रोड, अकबरपुर, मिन्हाजपुर, नखास कोहना,खुल्दाबाद, टैगोर टाउन, तिलकनगर, रामबाग, बाई का बाग, जार्ज टाउन, एलआईसी कॉलोनी, मटियारा रोड, बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम, कैलाशपुरी कॉलोनी समेत कई मोहल्लों जलभराव हो गया।

लोग जलभराव और जाम से जूझते नजर आए। बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम के दिनेश उपाध्याय ने बताया कि 2013 के बाद पहली बार उनके घर में जलभराव हुआ। कहा कि बारिश थमने के बाद भी शाम तक घर में भरा पानी नहीं निकल सका।



ममफोर्डगंज में पानी में डूबीं कारें

Prayagraj News: After flood, now rain has caused havoc, roads and streets submerged, life affected
एचआईजी कॉलोनी ममफोर्डगंज में पानी भरने से कारें डूब गईं। - फोटो : अमर उजाला।

इसी तरह एलआईसी कॉलोनी में अनुपम मालवीय समेत दर्जनों लोगों के घर में पानी भर गया। लोग पानी निकलने के इंतजार में अपने घरों में घंटों कैद रहे। पार्षद विनय मिश्रा सिंटू ने बताया कि समूचे अल्लापुर क्षेत्र का हाल बुरा रहा। बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम ज्यादा प्रभावित हुई। कमोवेश यही स्थिति टैगौर टाउन, अमरनाथ झा मार्ग, जार्जटाउन आदि इलाकों की भी रहीं। जार्जटाउन में समर्पण बिहार अर्पाटमेंट की पार्किंग में भी दो फीट तक पानी भर गया। एचआईजी कॉलोनी ममफोर्डगंज में बारिश का पानी भर जाने की वजह से तमाम घरों की पार्किंग एवं सड़क पर खड़ी कार एवं दो पहिया वाहन भी डूब गए।

ममफोर्डगंज के एचआईजी कॉलोनी बना तालाब।

Prayagraj News: After flood, now rain has caused havoc, roads and streets submerged, life affected
ममफोर्डगंज के एचआईजी कॉलोनी बना तालाब। - फोटो : अमर उजाला।

निरंजन पुल के नीचे रोका गया लोगों का आवागमन

तेज बारिश से निरंजन रेल पुल के नीचे चार फीट तक पानी भर गया। इस वजह से वहां लोगों का आवागमन रोक दिया गया। बारिश थमने के बाद वहां सफाई कर्मी पहुंचे।अथक प्रयास के बाद वहां से पानी निकल सका। दोपहर 12 बजे बाद ही यह रास्ता खोला जा सका। इसी तरह बालसन चौराहे पर भी जलजमाव रहा। मेडिकल चौराहा, चंद्रशेखर आजाद पार्क के सामने, पत्रिका मार्ग, प्रयागराज जंक्शन के सामने लीडर रोड, मछली बाजार में भी घंटों जलभराव रहा।

बाई का बाग दुर्गा पूजा पार्क के पास पूर्व पार्षद आभा द्विवेदी के आवास के अंदर भी पानी भर गया। शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के आवास के सामने वाली सड़क भी दोपहर तक जलमग्न रही। उधर बंगाली टोला में भी लोग घरों से पानी निकलने के इंतजार में कैद रहे। रामबाग स्टेशन से क्रास्थवेट गर्ल्स कॉलेज होते हुए बैरहना जाने वाली सड़क भी पानी से लबालब रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैगोर टाउन के एलआईसी कॉलोनी में लोगों के घरों में भरा पानी।

Prayagraj News: After flood, now rain has caused havoc, roads and streets submerged, life affected
टैगोर टाउन के एलआईसी कॉलोनी में लोगों के घरों में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।

मोटर पंप से पानी निकालते रहे लोग, मेज पर रखकर बचाए इलेक्ट्रानिक उत्पाद

बारिश के बाद अधिकांश मोहल्लों में लोग मोटर पंप से घरों में भरा पानी निकालते दिखे। रामबाग के शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज जैसी बारिश वर्षों बाद प्रयागराज में देखने को मिली। कहा कि आंगन आदि में पानी भर जाने के बाद मोटर पंप लगाई गई। दो घंटे बाद ही पानी निकल सका। इसी तरह अल्लापुर निवासी गोपाल जी मालवीय ने बताया घर में एक फीट तक पानी भर जाने की वजह से वॉशिंग मशीन, फ्रिज आदि को पड़ोसियों की मदद से मेज पर रखा गया। इसी तरह साउथ मलाका के सिद्धार्थ सौरभ समेत कई लोगों के घर पानी भर गया। बारिश थमने के बाद बाल्टी, मग आदि की मदद से घर में भरा पानी निकाला गया।

विज्ञापन
Prayagraj News: After flood, now rain has caused havoc, roads and streets submerged, life affected
टैगोर टाउन में दुकान में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला।

शुक्रवार को हुई बारिश ने लोगों को खासे परेशान किया। पानी घरों और दुकानों में भर जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed