फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: घटता जलस्तर छोड़ रहा बर्बादी के निशान...70 हजार बेघर; फसल के साथ दो हजार से अधिक घरों में नुकसान का अनुमान

Thu, 07 Aug 2025 01:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Aug 2025 01:29 PM IST
सार

प्रयागराज में गंगा-यमुना के जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि घटता जलस्तर बर्बादी के निशान छोड़ रहा है। दो हजार से अधिक घरों में नुकसान का अनुमान है। 21 शिविरों में 9368 लोग शरण लिए हैं, कोई रिश्तेदार तो कोई किराये पर रह रहा है। 

विज्ञापन
Prayagraj flood news 70,000 Left Homeless as Ganga-Yamuna Floodwaters Recede Know Details in Hindi
Prayagraj flood - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में गंगा-यमुना का घटता जलस्तर बर्बादी के निशान छोड़ रहा है। बाढ़ की चपेट में आई करीब पांच लाख की आबादी की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात यह है कि लोगों के सामने भोजन-पानी का संकट खड़ा होने लगा है। करीब 65 से 70 हजार लोगों के बेघर होने व छह दिनों से पानी में डूबे दो हजार से अधिक घरों में नुकसान की आशंका जताई जा रही है। साथ ही कृषि विभाग के अनुसार दो हजार से अधिक हेक्टेयर में धान की फसल और सब्जियों के नुकसान का अनुमान है।


 
Prayagraj flood news 70,000 Left Homeless as Ganga-Yamuna Floodwaters Recede Know Details in Hindi
अशोक नगर नेवादा इलाके में बाढ़ का पानी कम हो रहा है। - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह को गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 84.19 और यमुना का नैनी में 84.08 मीटर रहा। सोमवार से नदियों में पानी कम होना शुरू हुआ है। बुधवार को फाफामऊ में 40 सेमी और नैनी में 21 सेमी जलस्तर कम हुआ है।
Prayagraj flood news 70,000 Left Homeless as Ganga-Yamuna Floodwaters Recede Know Details in Hindi
अशोक नगर नेवादा इलाके में बाढ़ का पानी कम होने के बावजूद अभी भी हजारों मकान इसकी चपेट में है। - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ से शहर के तकरीबन 60 मोहल्ले और जिले के करीब 290 गांव अब भी प्रभावित बताए जा रहे हैं। जिले के 21 राहत शिविरों में करीब 9368 लोग शरण लिए हैं। इसके अलावा कुछ लोग रिश्तेदार तो कुछ किराये पर कमरा लेकर रह रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj flood news 70,000 Left Homeless as Ganga-Yamuna Floodwaters Recede Know Details in Hindi
गंगा के जलस्तर में कमी के बाद नेवादा में लोगों को आने जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने 330 नावें और 29 मोटर बोट लगाई हैं। जिले के 133 गांवों-मोहल्लों में 300 नावों और मोटरबोट का संचालन किया जा रहा है। शहर से गांव तक करीब 68 गांवों का संपर्क अब भी कटा है।

 
विज्ञापन
Prayagraj flood news 70,000 Left Homeless as Ganga-Yamuna Floodwaters Recede Know Details in Hindi
राजापुर गंगानगर इलाके में बाढ़ के पानी में कमी के बावजूद अभी भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ में फंसे लोगों के सामने पानी, दूध, एलपीजी की समस्या के साथ ही अब गंदगी और संक्रामक बीमारियां मुसीबत बन रही हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 630 जवानों को बचाव कार्य में लगाया गया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed