फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: New children's hospital to open by September, DM inspects under-construction complex

Prayagraj : सितंबर तक शुरू होगा नया चिल्ड्रेन अस्पताल, डीएम ने किया निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण

Sun, 24 May 2026 04:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 May 2026 04:42 PM IST
सार

स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन चिल्ड्रेन अस्पताल सितंबर तक शुरू हो जाएगा। ऐसे में लोगों को बच्चों के इलाज के लिए दौड़-भाग नहीं करनी होगी।

विज्ञापन
Prayagraj: New children's hospital to open by September, DM inspects under-construction complex
मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करते डीएम मनीष कुमार वर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन चिल्ड्रेन अस्पताल सितंबर तक शुरू हो जाएगा। ऐसे में लोगों को बच्चों के इलाज के लिए दौड़-भाग नहीं करनी होगी। डीएम मनीष कुमार वर्मा व मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने शनिवार को निर्माणाधीन कार्यों को परखा। डीएम ने कार्य की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था यूपीसीडको पर नाराजगी व्यक्त की।

विज्ञापन


डीएम ने यूपीपीसीएल के अफसरों को गैस पाइपलाइन, ऑक्सीजन पाइपलाइन एवं बेड हेड पैनल का कार्य प्रत्येक हाल में जून तक पूरा कर हस्तांतरित कराने के लिए कहा। उन्होंने प्राचार्य व मुख्य अधीक्षक से चिल्ड्रेन अस्पताल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हुए सितंबर तक अस्पताल को क्रियाशील करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नए अस्पताल के शुरू होने के बाद चर्च लेन स्थित चिल्ड्रेन अस्पताल बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा डीएम ने गायनोलॉजी विभाग के विस्तारीकरण के कार्य और मानसिक रोग विभाग के निर्माण कार्य भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्डियोलॉजी विभाग के विस्तारीकरण का काम 70 फीसदी पूरा

डीएम ने कार्डियोलॉजी विभाग के विस्तार के कार्य का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अफसरों ने बताया कि 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। बाकी काम अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। कार्य की धीमी प्रगति पर ठेकेदार पर चार प्रतिशत की एलडी आरोपित की गई है। डीएम ने प्रथम तल व सीढ़ियों पर रखे अनुपयोगी सामानों की नीलामी कराकर भवन को खाली कराने के निर्देश दिए।

क्रिटिकल केयर यूनिट में बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण

डीएम ने क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि 30.18 करोड़ की भवन का निर्माण कराया जा है और 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य को अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। डीएम ने क्रिटिकल केयर यूनिट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव बनवाने और निर्माण के लिए उच्च न्यायालय की अनुमति प्राप्त करने के लिए कहा।

ट्रामा सेंटर को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने का मांगा प्रस्ताव

डीएम ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व कार्यदायी संस्थाओं को पूरे चिकित्सालय परिसर का विस्तृत लेआउट बनाने के लिए कहा। चिकित्सालय परिसर के विस्तार के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। ट्रामा सेंटर को दूसरे उचित स्थान पर स्थानांतरित किए जाने के लिए प्रस्ताव बनाने और उसे उच्च न्यायालय के संज्ञान में लाते हुए ट्रामा सेंटर निर्माण के लिए अनुमति प्राप्त करने के लिए कार्रवाई के लिए कहा। साथ ही ट्रामा सेंटर व हॉस्टल के निर्माण के लिए चिह्नित भूमि का उपजिलाधिकारी सदर के माध्यम से तत्काल मूल्यांकन कराए जाने के निर्देश दिए।

मरीजों के प्रति संवेदनशील और विनम्र बनें : डीएम

डीएम ने प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय से काॅलेज व चिकित्सालय में कड़ा अनुशासन बनाए रखने और उसकी लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए कहा। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के साथ उनसे अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सक व अन्य स्टॉफ का व्यवहार मरीजों के प्रति संवेदनशील व विनम्र हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed