फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Murder Case: Shops reopen, numbers recovered from accused's mobile phone being investigated

Prayagraj Murder Case : खुलीं दुकानें, आरोपी के मोबाइल से मिले नंबरों की हो रही जांच

Sun, 07 Jun 2026 01:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Jun 2026 01:16 PM IST
सार

साउथ मलाका के चर्चित वैश्य परिवार हत्याकांड के पांचवें दिन इलाके का बाजार धीरे-धीरे सामान्य होते दिखा। घटना के बाद से कई दिनों से बंद चल रहीं अधिकतर दुकानें शनिवार को खुल गईं।

विज्ञापन
Prayagraj Murder Case: Shops reopen, numbers recovered from accused's mobile phone being investigated
प्रयागराज मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

साउथ मलाका के चर्चित वैश्य परिवार हत्याकांड के पांचवें दिन इलाके का बाजार धीरे-धीरे सामान्य होते दिखा। घटना के बाद से कई दिनों से बंद चल रहीं अधिकतर दुकानें शनिवार को खुल गईं। हालांकि व्यापारियों और स्थानीय लोगों के बीच हत्याकांड की चर्चा अब भी जारी रही। कई लोग अब भी सील किए गए मकान के बाहर रुककर घटना के बारे में जानकारी लेते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े हत्याकांड को लोग लंबे समय तक भूल नहीं पाएंगे।

विज्ञापन


दूसरी ओर, पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए आरोपी शनि गुप्ता के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी शनि गुप्ता के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाला गया है। जांच में कई ऐसे मोबाइल नंबर सामने आए हैं, जिनसे घटना से पहले और बाद में बातचीत हुई थी। अब पुलिस इन सभी नंबरों की पहचान करने और उनसे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन


पुलिस भले ही हत्या का खुलासा कर आरोपी को पकड़ चुकी हो, लेकिन जांच अभी समाप्त नहीं हुई है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं इस पूरे घटनाक्रम में कोई और व्यक्ति प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल तो नहीं था। इसी वजह से आरोपी के मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed