{"_id":"618bcade234d88422712c2f0","slug":"prayagraj-mothe-dead-body-was-found-hanging-from-a-tree-and-daughter-body-was-found-buried-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में ऑनर किलिंग: घर के आंगन में ही दफन मिली बेटी की लाश, हत्या की खबर सुन मां ने भी दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में ऑनर किलिंग: घर के आंगन में ही दफन मिली बेटी की लाश, हत्या की खबर सुन मां ने भी दे दी जान
Wed, 10 Nov 2021 09:19 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Nov 2021 09:19 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी का शव घर के आंगन में ही दफन मिला है। वहीं, बेटी हत्या की खबर सुन मां ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime Scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊआइमा के किरांव चौहान का पूरा गांव में नंदिनी सिंह (15) की घर के अंदर ही हत्या कर शव को आंगन में दफन कर दिया। नंदिनी की मां ने जब बेटी की हत्या के बारे में सुना तो उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की रात दोनों शवों की अंत्येष्टि की तैयारी की जा रही थी तभी पुलिस को भनक लग गई। पुलिस पहुंची तो नंदिनी के दफन शव को बाहर निकाला जा चुका था। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही बड़ा भाई फरार हो गया। पुलिस ने परिवार के अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
किरांव चौहान का पूरा गांव के रहने वाले नरेंद्र सिंह अपने दूसरे नंबर के बेटे दरोगा सिंह के साथ सूरत में रहकर नौकरी करता है। बाकी परिवार गांव में रहता है। मंगलवार तड़के नरेंद्र सिंह के बड़े बेटे सरदार सिंह ने सोरांव पुलिस को सूचना दी कि उनकी मां सुशीला देवी (50) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर वालों को सौंप दिया गया लेकिन सुशीला की अंत्येष्टि नहीं की गई। रात में किसी ने पुलिस को सूचना दी कि सुशीला की बेटी नंदिनी की हत्या करके घर में दफन कर दिया गया है। घर वालों ने देर रात सुशीला और नंदिनी के शवों की चोरी छिपे अंत्येष्टि की योजना बनाई है। सीओ सोरांव सुधीर सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे तो देखा कि घर के आंगन में नंदिनी की लाश पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
लाश की स्थिति से लग रहा था कि तुरंत खोदाई कर निकाली गई है। पता चला कि बड़े भाई सरदार सिंह ने लाश को खोदकर निकाला है लेकिन पुलिस के आने से पहले ही वह भाग निकला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह मामला ऑनर किलिंग का है।
तीन दिन पहले सुशीला देवी और उनके बड़े बेटे सरदार सिंह से विवाद हो गया था। इसके बाद वह पड़ोस के नजरपुर गांव में स्थित अपने दूसरे घर चली गईं थीं। संभवत: उन्हें सोमवार की रात में बेटी की हत्या की जानकारी मिली। इससे दुखी होकर उन्होंने फांसी लगा ली। सरदार सिंह मौके से फरार है। परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
लड़की को मारकर घर के अंदर की दफन कर दिया गया था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बड़ा भाई भाग निकला। उसकी खोजबीन की जा रही है। सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, डीआईजी प्रयागराज।