फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Miscreants spread panic by bursting bombs in Phulpur, vandalized the factory

Prayagraj : फूलपुर में बदमाशों ने बम फोड़ फैलाई दहशत, फैक्ट्री में की तोड़फोड़

Mon, 10 Feb 2025 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Feb 2025 09:38 PM IST
सार

अज्ञात बदमाशों ने मकान की खिड़की पर बम फेंके। तेज धमाके से जहां ग्रामीण दहशत में आ गए। वहीं एक फैक्ट्री में भी बदमाशों ने तोड़फोड़ करने के साथ ही मशीनें भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन
Prayagraj: Miscreants spread panic by bursting bombs in Phulpur, vandalized the factory
0- फूलपुर के कनौजा गांव में बम फोड़ने के बाद टूटे खिड़की के शीशे व चटकी दीवार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अज्ञात बदमाशों ने मकान की खिड़की पर बम फेंके। तेज धमाके से जहां ग्रामीण दहशत में आ गए। वहीं एक फैक्ट्री में भी बदमाशों ने तोड़फोड़ करने के साथ ही मशीनें भी क्षतिग्रस्त कर दिया। भुक्तभोगियों ने फूलपुर कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बदमाशों पहली घटना फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सराय हरीराम गांव में अंजाम दी। यहां पर विनोद कुमार शर्मा पुत्र चिंतामणि ने गत्ते की फैक्ट्री लगा रखी है। कोतवाली में तहरीर देते हुए विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि रात में पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने उनकी फैक्ट्री के बाहर लगे कटीले तार को काटकर परिसर में प्रवेश कर गए। जहां पर लगे जनरेटर और दो मशीनों में तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचा दिया।
विज्ञापन


शोर मचाया तो बदमाश भाग निकले। इसी प्रकार गांव के ही रहने वाले जीत लाल ने बताया कि अज्ञात बदमाश बीती रात उनके सीमेंट के सेड़ में तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचा दिया। इसके पहले भी बदमाशों ने जहां उनके दरवाजे से सरिया उठा ले गए। वहीं हैंडपंप तोड़ दिया। इसी प्रकार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कनौजा गांव के रहने वाले जिबरान फैयाज और फरमान रियाज दोनों सगे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिबरान जम्मू में इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। वहीं फरमान गुजरात में एलएनटी कंपनी में इंजीनियर हैं। घर पर उनकी मां रजिया बेगम और पत्नी व बच्चे रहते हैं। आरोप है कि रात करीब 10 बजे अज्ञात बदमाश पहुंचे और उनके मकान की खिड़की पर बम फेंक दिया। जोरदार धमाका हुआ तो मोहल्ले में जगहट हो गई। मां रजिया बेगम ने बताया कि संयोग था कि उस कमरे में कोई नहीं था नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर वापस लौट आई। चौकी इंचार्ज नवीन कुमार सिंह का कहना है कि बम नहीं पटाखे फोड़े गए हैं। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के तीन स्थानों पर हुई तोड़फोड़ और बम फोड़ने की घटना के संबंध में एसीपी पंकज लवानिया का कहना है कि सभी मामलों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed