फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Minister Nandi will accompany CM Yogi to Japan and Singapore

Prayagraj : सीएम योगी संग जापान और सिंगापुर जाएंगे मंत्री नंदी, निवेश की संभावनाओं पर करेंगे चर्चा

Sun, 22 Feb 2026 07:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Feb 2026 07:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने और एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को साधने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और के साथ सूबे के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी रविवार देर शाम चार दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना होंगे।

विज्ञापन
Prayagraj: Minister Nandi will accompany CM Yogi to Japan and Singapore
नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने और एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को साधने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और के साथ सूबे के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी रविवार देर शाम चार दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना होंगे। विशेष विमान से टीम पहले सिंगापुर और फिर जापान जाएगी।

विज्ञापन

23 और 24 फरवरी को सिंगापुर प्रवास के दौरान मंत्री नंदी मुख्यमंत्री के साथ वहां के प्रधानमंत्री लॉरेंस वांग से मिलेंगे। इस दौरान यूपी का मेगा रोड शो होगा और गूगल, एसटीटी ग्लोबल जैसी 25 दिग्गज कंपनियों के साथ जी-टू-बी (गवर्नमेंट टू बिजनेस) बैठकें होंगी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आईएनए स्मारक पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी।

विज्ञापन


25 और 26 फरवरी को टीम जापान के टोक्यो में होगी। यहां ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सुजुकी, कुबोटा और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी तोशिबा के साथ राउंड टेबल मीटिंग कर निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। मंत्री नंदी ने बताया कि डबल इंजन सरकार के तहत यूपी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यह यात्रा प्रदेश में निवेश और उद्योगों को नई गति देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed