थरवई सामूहिक हत्याकांड : पुलिस को मिली डीएनए सैंपल लेने की अनुमति
गंगापार इलाके में थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के अधेड़ दंपती सहित पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। उन्हें पीट-पीटकर और नुकीले हथियार से गोद-गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया था। मृतकों में दंपती की बहू व बेटी भी शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थरवई के खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या में गिरफ्तार सात लोगों के डीएनए सैंपल मंगलवार को लिए जा सकते हैं। सोमवार को पुलिस को कोर्ट की ओर से अनुमति मिल गई। सूत्रों का कहना है कि जेल में बंद सातों आरोपियों को सैंपलिंग के लिए पुलिस सुरक्षा में अस्पताल लाया जाएगा। जहां उनके डीएनए सैंपल एकत्र किए जाएंगे। इसकेबाद इन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। उधर मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
बता दें कि गंगापार इलाके में थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर गांव में एक ही परिवार के अधेड़ दंपती सहित पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। उन्हें पीट-पीटकर और नुकीले हथियार से गोद-गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया था। मृतकों में दंपती की बहू व बेटी भी शामिल हैं।
हत्यारों ने पार कर दी थीं बर्बरता की सारी हदें
हत्यारों ने दंपती की एक साल की पौत्री को भी मार डाला। कत्ल के बाद घर के एक कमरे को आग के हवाले कर हत्यारे फरार हो गए। थरवई में हुए सामूहिक हत्याकांड में हत्यारों ने बर्बरता की सभी हदें पार कर दीं। हाल यह रहा कि ग्रामीण ही नहीं, जवान और पुलिस अफसर भी हैवानियत देख स्तब्ध थे।
हत्यारों के सिर पर किस कदर खून सवार था, इसका पता इसी से चलता है कि एक साल की मासूम साक्षी को देखकर भी उनका दिल नहीं पसीजा। उन्होंने सोते वक्त ही सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। घटना के बाद मौके पर सबसे पहले पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चारपाई पर मृत पड़ी मां के ठीक बगल में उसका शव पड़ा देखा तो उनका भी कलेजा मुंह को आ गया।