फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Major suspended for training soldiers

प्रयागराज : सिपाहियों को ट्रेनिंग देने वाला मेजर निलंबित

Fri, 08 Apr 2022 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Major suspended for training soldiers
सिपाहियों को ट्रेनिंग देने वाला मेजर निलंबित
विज्ञापन

प्रयागराज। एसएसपी ने अजय कुमार ने सिपाहियों को ट्रेनिंग देने वाले हेड कांस्टेबिल (मेजर) शमशेर बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया। मेजर पर आरोप है कि उसने सिपाहियों को ट्रेनिंग देने में लापरवाही बरती। मेजर के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस लाइन में आरटीसी मेजर के पद पर तैनात हेड कांस्टेबिल शमशेर बहादुर सिंह को सिपाहियों को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी थी। सिपाहियों की वर्दी और अनुशासन की जिम्मेदारी भी उनकी थी लेकिन शिकायत मिली थी कि शमशेर बहादुर द्वारा लगातार ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है। शुक्रवार को एसएसपी ने परेड के दौरान देखा कि कई सिपाहियों ने वर्दी सही ढंग से नहीं पहनी थी। कुछ ने तो बेल्ट भी सही ढंग से नहीं पहना था। ड्रिल में भी तमाम कमियां पाई गईं। एसएसपी ने सीओ लाइन और आरआई से भी जवाब तलब किया। इसके बाद शमशेर बहादुर को निलंबित कर दिया गया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed