फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Magh Mela: Water will have to be diverted, otherwise it will be difficult to organize the fair.

Prayagraj Magh Mela : डायवर्ट करना होगा पानी, वरना मुश्किल होगा मेला बसाना

Sun, 16 Nov 2025 05:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Nov 2025 05:26 PM IST
सार

गंगा का जलस्तर अधिक होने से मेला प्रशासन के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं। जमीन दलदली होने से समतलीकरण का काम भी ठीक से नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
Prayagraj Magh Mela: Water will have to be diverted, otherwise it will be difficult to organize the fair.
प्रयागराज माघ मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा का जलस्तर अधिक होने से मेला प्रशासन के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं। जमीन दलदली होने से समतलीकरण का काम भी ठीक से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने शासन को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि प्रयागराज की ओर आ रहे पानी को नहरों में डायवर्ट किया जाए, ताकि मेले की बसावट पर तेज गति से काम किया जा सके।

विज्ञापन


हालांकि, मेला क्षेत्र में पांटून पुल और चकर्ड प्लेट वाले रास्तों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है लेकिन जलस्तर अधिक होने से मेला बसाने के लिए पर्याप्त जमीन नहीं मिल पा रही है। कुंभ के बाद यह पहला माघ मेला होने जा रहा है। ऐसे में अफसरों को उम्मीद है कि इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज आएंगे। बड़ी संख्या में संस्थानों ने भी जमीन आवंटन के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर मेला बसाने के लिए जमीन समतलीकरण भी शुरू किया जा चुका है लेकिन इस बार अधिक समय तक आई बाढ़ के कारण जमीन का बड़ा हिस्सा दलदली हो चुका है। इससे समतलीकरण में भी दिक्कत आ रही है। मंडलायुक्त को शासन को पत्र लिखना पड़ा है कि प्रयागराज की ओर आ रहे पानी को नहरों में डायवर्ट कर दिया जाए, ताकि जलस्तर कम हो और मेले की लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed