फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Magh Mela: Peeps fell short in the construction of pontoon bridge, SE reprimanded the engineers

प्रयागराज माघ मेला : पांटून पुल के निर्माण में कम पड़ गए पीपे एसई ने अभियंताओं को लगाई फटकार

Sat, 11 Dec 2021 11:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 11:34 PM IST
सार

कुंभ-2019 के दौरान बनाए गए पीपे दूसरे जिलों में भेज दिए जाने की वजह से इस बार माघ मेले में पीपे कम पड़ गए हैं। कटान की वजह से कई पुलों की लंबाई बढ़ने की वजह से इस बार पीपे की खपत अधिक होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Prayagraj Magh Mela: Peeps fell short in the construction of pontoon bridge, SE reprimanded the engineers
Prayagraj News : माघ मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

संगम की रेती पर बसने वाले माघ मेले के लिए गंगा पर निर्माणाधीन पांटून पुलों के लिए पीपे कम पड़ गए हैं। शनिवार को पांटून पुलों की प्रगति जानने के लिए स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षण अभियंता एके द्विवेदी ने पीपे कम पड़ने पर एई-जेई को कड़ी फटकार लगाई। एसई ने चेताया कि तय समय के भीतर अगर पांटून पुलों का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो संबंधितों के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन


कुंभ-2019 के दौरान बनाए गए पीपे दूसरे जिलों में भेज दिए जाने की वजह से इस बार माघ मेले में पीपे कम पड़ गए हैं। कटान की वजह से कई पुलों की लंबाई बढ़ने की वजह से इस बार पीपे की खपत अधिक होने की बात कही जा रही है। साथ ही इस बार माघ मेले में पांच पुलों के अलावा दो पांटून पुल फाफामऊ में भी बनाए जा रहे हैं। इन सात पांटून पुलों के निर्माण 612 पीपे लगने का अनुमान है। शनिवार तक 339 पीपे गंगा में उतार दिए गए हैं, लेकिन कम पड़ रहे पीपों की भरपाई को लेकर अभियंताओं की परेशानी बड़ गई है।
विज्ञापन


हालांकि कहा जा रहा है कि जरूरत पड़ी तो फाफामऊ के पीपों को माघ मेले में शिफ्ट कराकर काम पूरा कराया जाएगा। एसई एके द्विवेदी ने बताया कि ओल्डजीटी पुल के निर्माण में मजदूर कम पाए गए। इसके अलावा पीपे भी कम थे। इसलिए अभियंताओं को आगाह किया गया। लेकिन, पता चला है कि दूसरे पुलों के निर्माण में कम पीपे लग रहे हैं। इससे काम पूरा कराने में दिक्कतें नहीं आनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed