फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Magh Mela: Corona spread on the sands of Sangam before the first bathing festival of Makar Sankranti

प्रयागराज : आधी रात सरेआम मारपीट मामले में एसओ पर गाज

Sun, 09 Jan 2022 09:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jan 2022 09:12 PM IST
सार

मीरापुर निवासी नरेश सिंह ने मारपीट, धमकी समेत अन्य मामलों में छह जनवरी को अतरसुइया थाने में चार नामजद समेत आठ पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस की लापरवाही की बात भी सामने आई थी।

विज्ञापन
Prayagraj Magh Mela: Corona spread on the sands of Sangam before the first bathing festival of Makar Sankranti
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

अतरसुइया के मीरापुर में आधी रात घर में घुसकर मारपीट के मामले में लापरवाही पर आखिरकार भारी पड़ी। एसओ दिनेश कुमार मौर्य रविवार को हटा दिए गए। आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद वह मौके पर नहीं गए। चुनावी माहौल में इस तरह की लापरवाही किसी बड़ी घटना का कारण भी बन सकती थी। साथ ही उनके खिलाफ जांच भी शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन


मीरापुर निवासी नरेश सिंह ने मारपीट, धमकी समेत अन्य मामलों में छह जनवरी को अतरसुइया थाने में चार नामजद समेत आठ पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस की लापरवाही की बात भी सामने आई थी। जांच पड़ताल में सामने आया कि घटना से पहले दोनों पक्षों की ओर से न सिर्फ पीआरवी बल्कि स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई थी।
विज्ञापन


बताया गया था कि माहौल तनावपूर्ण है और यहां कुछ भी हो सकता है। इसकी जानकारी एसओ को भी मिल गई थी, लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंचे। इसके चलते ही मौके पर घर में घुसकर मारपीट की गई जिसमें कई लोग चोटिल भी हुए। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि सूचना के बावजूद मौके पर न पहुंचना लापरवाही है। ऐसे में एसओ को हटाया गया है। साथ ही जांच भी कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खौफजदा है परिवार
उधर मारपीट करने वालों पर अब तक कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार खौफजदा है। उसने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की है। साथ ही थाने के दरोगा पर आरोपियों से मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। वादी के भाई सुरेश सिंह का आरोप है कि पांच जनवरी की देर रात मोहल्ले के ही मधुकर मिश्रा व अन्य उनके घर में घुस आए और फिर मारपीट की।

महिलाओं से भी अभद्रता की। मारपीट में उनके भतीजे को गंभीर चोट आई। साथ ही परिवार के अन्य लोग भी जख्मी हुए, लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की और अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की। यह नहीं उल्टा उन्हीं के परिवार पर केस दर्ज कर दिया। उनका यह भी कहना है कि पूरी घटना की तस्वीरें पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed