फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Magh Mela administration said that railways should stop the construction of Daraganj bridge

प्रयागराज : मेला प्रशासन ने कहा दारागंज पुल का निर्माण रोके रेलवे, रेलवे ने कहा पिछले वर्ष तो दिक्कत नहीं हुई

Sun, 12 Dec 2021 07:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 07:28 PM IST
सार

मेला प्रशासन का तर्क है कि पुल निर्माण चालू रहने से मेले की तैयारियों हो सकती हैं प्रभावित। रेलवे ने कहा कि पिछले वर्ष भी हो रहा था पुल का निर्माण, तब तो नहीं हुई दिक्कत। इस बार दिक्कत क्यों हो रही है। 

विज्ञापन
Prayagraj: Magh Mela administration said that railways should stop the construction of Daraganj bridge
Prayagraj News : रेलवे की ओर से गंगाजी पर बनाया जा रहा ब्रिज। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

दारागंज को झूंसी से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे रेल पुल का निर्माण रोकने की मांग माघ मेला प्रशासन ने की है। इस संबंध में मेला प्रशासन की ओर से पुल निर्माण की कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन


पत्र में मेला अवधि तक पुल निर्माण रोकने को कहा गया है। वहीं पहले से ही जमीन संबंधी तमाम दिक्कतों की वजह से पुल निर्माण में विलंब होने की वजह से आरवीएनएल के अफसरों ने मंडलायुक्त से मुलाकात कर अपनी बात रखी है। उनसे कहा गया है कि पिछले वर्ष भी मेला अवधि में रेलवे द्वारा पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा था। जब उस दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई तो इस बार मेला प्रशासन काम क्यों रुकवाना चाह रहा है।
विज्ञापन


दरअसल मेला प्रशासन द्वारा आरवीएनएल के महाप्रबंधक को संबोधित एक पत्र सात दिसंबर 21 को ही भेजा गया था। उस पत्र के माध्यम से कहा गया था कि रेलवे मेला अवधि में अपना कार्य स्थगित रखे। ताकि मेला क्षेत्र में आने वाले यात्रियों का आवागमन सुगमता पूर्ण हो। रेलवे को पत्र भेजे जाने के पूर्व रेलवे की ओर से पहले ही मेला प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है कि मेला अवधि में वह पुल का निर्माण बंद नहीं कर सकते। इस दौरान वह कार्य स्थल पर टिन शेड का घेरा बनाकर सुरक्षात्मक उपाय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे भी पुल निर्माण बंद करने के लिए रेलवे मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी। वहीं दूसरी ओर सेना द्वारा भी दारागंज साइड में पुल निर्माण के लिए जमीन 27 अक्तूबर 21 को ही दी गई थी। इस वजह से पुल का काम पहले ही काफी पिछड़ चुका है। अब आरवीएनएल अफसरों ने अपनी सारी बात मंडलायुक्त संजय गोयल तक पहुंचाई है।

बता दें कि झूंसी साइड में पिलर नंबर एक से 11 तक का काफी काम हो चुका है। अब पिलर नंबर 12 से 16 और दारागंज साइड में पिलर नंबर 24 एवं 25 पर काम चल रहा है। इस बारे में आरवीएनएल के महाप्रबंधक वीके अग्रवाल का कहना है कि अभी पुल का निर्माण चल रहा है। यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसे रोकना आसान नहीं है। मंडलायुक्त को पूरी बात से अवगत करा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed