{"_id":"5e03ba318ebc3e87cd1940ce","slug":"prayagraj-magh-mela-2020-allahabad-news-ald263959615","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेले में दो अस्पतालों संग बनेंगे एक बिस्तर वाले दस स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेले में दो अस्पतालों संग बनेंगे एक बिस्तर वाले दस स्वास्थ्य केंद्र
विज्ञापन
Prayagraj magh mela 2020
- फोटो : CITY DESK
दस मेडिकल पोस्ट देंगी सेवाएं, दारागंज पीएचसी पर 24 घंटे होगा इलाज
प्रयागराज। माघ मेले में इस बार दो बड़े अस्पतालों के साथ एक बिस्तर वाले दस स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस अड्डों समेत प्रमुख स्थानों पर दस मेडिकल एड पोस्ट पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दारागंज अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24 घंटे इलाज किया जाएगा।
माघ मेला क्षेत्र में बीस बिस्तरों वाला एक अस्पताल लगभग तैयार है। दूसरा अस्पताल एक सप्ताह में तैयार कर लिया जाएगा। वहीं मेले में दस छोटे अस्पताल भी बनाए जाने की तैयारी है। सभी अस्पतालों में 24 घंटे सेवा के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती को सूची तैयार कर ली गई है।
झूंसी के साथ शहर में रेलवे स्टेशन(जंक्शन), सिविल लाइंस बस अड्डे और अन्य प्रमुख स्थानों पर मेडिकल एड पोस्ट की व्यवस्था की जाएगी। जरूरत के हिसाब से मेडिकल एड पोस्ट पर डॉक्टरों से परामर्श के साथ दवाएं भी दी जाएंगी। आपदा पीड़ितों का प्राथमिक इलाज भी किया जाएगा। फिलहाल मेले के लिए 20 एंबुलेंस तैनात करने की योजना है। स्नान पर्वों पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
0 माघ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने की तैयारी कर ली गई है। 31 दिसंबर तक अस्पतालों को व्यवस्थित कर लिया जाएगा। दारागंज, कोटवा बनी में भी 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। - मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी, सीएमओ