फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj LockDown: Kataparcha on Monday, Katra will not be closed on Tuesday

Prayagraj LockDown: सोमवार को कोठापार्चा तो मंगलवार को कटरा नहीं होगा अब बंद

Mon, 13 Jul 2020 01:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jul 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj LockDown: Kataparcha on Monday, Katra will not be closed on Tuesday
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सरकार द्वारा कोविड-19 की वजह से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सभी बाजार बंद करने का निर्देश देने के बाद प्रयागराज के तमाम व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों ने वर्चुअल बैठक की। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि सरकार के निर्देश का वह पूरा पालन करेंगे। इस दौरान तय हुआ कि शहर के ऐसे बाजार जो सोमवार से शुक्रवार तक किसी भी दिवस में बंद होते हैं तो उसमें बदलाव किया जाए। ऐसे सभी बाजार भी शनिवार एवं रविवार को बंद रखे जाएं। ताकि संबंधित बाजार के कारोबारी को सप्ताह में पांच दिन व्यापार करने का अवसर मिल सके। बैठक में मेजा, भारतगंज, सिरसा, डांडी, इरादतगंज आदि व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन


जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मो. कादिर, प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा, सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा आदि की मौजूदगी में हुई वर्चुअल मीटिंग में कहा गया कि कोठापार्चा सोमवार तो कटरा बाजार की साप्ताहिक बंदी मंगलवार की है। इस बीच सरकार ने शनिवार एवं रविवार की बंदी का निर्देश दिया है। ऐसे में जिले के ऐसे सभी बाजार जिनकी साप्ताहिक बंदी सोमवार से शुक्रवार के बीच है वह अब तत्काल प्रभाव से बदली जाती है। बैठक में मौजूद तमाम व्यापारिक दल के प्रतिनिधियों ने इसका समर्थन किया।
विज्ञापन


बैठक का संचालन जिला उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री शिवशंकर सिंह ने किया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि कोविड-19 एवं संचारी  रोग के चलते अगले आदेश तक सरकार द्वारा सप्ताह में दो दिन की बंदी का वह समर्थन करते हैं। बैठक में  इंदर मध्यान, सुहेल अहमद, दलजीत सिंह, आशीष अरोरा, धनंजय सिंह, राजेश गुप्ता, अखिलेश सिंह, राम लोचन साहू, अतुल केसरवानी, आशीष केसरवानी, अमित साहू, नाथू लाल गुप्ता,  सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह पटेल, अखिलेश कुमार गुप्ता, श्याम जी केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से जंग के लिए सप्ताह में दो दिन में बंदी है जरूरी

प्रयागराज। सरकार द्वारा सप्ताह में दो दिन के लिए सभी बाजार एवं ऑफिस बंद करने के निर्णय का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने स्वागत किया है। सरकार के इस निर्णय के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने वर्चुअल बैठक की। बैठक् में नगर अध्यक्ष योगेश गोयल ने कहा कि दो दिन की बंदी का कदम सराहनीय है। प्रयागराज में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इस निर्णय से व्यापार में थोड़ा बहुत फर्क जरूर पड़ेगा, लेकिन जान है तो जहान है । बैठक् में जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, विपुल मित्तल, नवीन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अभिषेक केसरवानी, अमिताभ गौर, मनीष गोयल, अनुज, रोहित, टीटू, रमन गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

दो दिन बाजार बंद रहने से करोड़ों के कारोबार पर पड़ेगा असर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सप्ताह में दो दिन की बंदी से करोड़ों के कारोबार पर असर पड़ेगा। इसका सबसे ज्यादा असर होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसाय में पड़ेगा। क्योंकि वीकेंड में ही लोग बाहर जाकर खाना पीना पसंद करते हैं। हालांकि लॉक डाउन के बाद इस प्रचलन पर काफी हद तक अंकुश भी लगा है। लेकिन अनलॉक होने के बाद गिनती भर के लोग रेस्टोरेंट आदि में खाने पीने के लिए जा रहे थे, जो अब नहीं जा सकेंगे।


कैट के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि दो दिन की बंदी का कदम सही है।  लेकिन ऐसे नौकरीशुदा लोग जो शनिवार एवं रविवार को बंदी होने पर घर का सामान खरीदने के लिए निकलते थे, वह अब नहीं निकल सकेंगे। दो दिन बाजार बंद होने से हर सप्ताह 120 करोड़ से ज्यादा के कारोबार पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा दैनिक वेतन भोगी को भी सप्ताह में सात दिन की बजाय पांच दिन की ही मजदूरी मिलेगी। व्यापारी भी माह में 20 दिन ही व्यापार कर सकेंगे। लेकिन उन्हें कर्मचारियों को तनख्वाह पूरी ही देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed