फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Leopard not caught, panic continues among villagers, location not found in search operation

Prayagraj : नहीं पकड़ में आया तेंदुआ ग्रामीणों में दहशत बरकरार, सर्च आपरेशन में नहीं मिली लोकेशन

Mon, 18 Aug 2025 05:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 05:42 PM IST
सार

ग्रामीणों और वन विभाग के लिए एक पखवाड़े से सिरदर्द बना तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर है। वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के लाख कोशिश के बावजूद उसका रेस्क्यू नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
Prayagraj: Leopard not caught, panic continues among villagers, location not found in search operation
तेंदुआ के छिपे होने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ग्रामीणों और वन विभाग के लिए एक पखवाड़े से सिरदर्द बना तेंदुआ अब भी पकड़ से बाहर है। वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के लाख कोशिश के बावजूद उसका रेस्क्यू नहीं किया जा सका है। रविवार को सुदनीपुर कला गांव में एक बार फिर तेंदुआ आने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी तेंदुआ पकड़ने के लिए पहुंचे और उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया पर कहीं भी उसकी लोकेशन नहीं मिली। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा एवं जाल भी लगाया गया पर कोई फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन


सोमवार को भी को गांव में तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली तो वन कर्मी तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंचे और आस पास झाड़ियों और खेतों में तलाश किया गया पर न तो तेंदुआ दिखाई दिया और न ही उसके पैरों के निशान मिले। तेंदुए के नहीं पकड़े जाने से ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। रेंजर फूलपुर लक्ष्मीकांत दुबे ने बताया कि जहां भी तेंदुए के दिखाई देने की सूचना मिल रही है वहां हम लोग तुरंत पहुंच रहे हैं पर धनैचा, मलखानपुर के बाद अभी तक कहीं भी उसके होने का प्रमाण नहीं मिला है। अभी हम उसकी तलाश जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed