फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Kumbha: Railway passes by running 60 trains on last bath festival

प्रयागराज कुंभः आखिरी स्नान पर्व पर 60 ट्रेनें चलाकर पास हुआ रेलवे

Tue, 05 Mar 2019 01:11 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Kumbha: Railway passes by running 60 trains on last bath festival
kumbh - फोटो : प्रयागराज
कुंभ मेले के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि के मौके पर अनुमान से कहीं ज्यादा भीड़ सोमवार को प्रयागराज पहुंची। वापसी करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से रेलवे ने अपनी क्षमता से ज्यादा ट्रेनों का संचालन महाशिवरात्रि पर्व पर कर दिया। इस दौरान नियमित ट्रेनों के साथ ही 60 स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी रेलवे ने किया। रोडवेज ने भी दिन भर में 2500 बसें चलाकर बाहर से आने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने में अपनी भूमिका निभाई। सभी ट्रेनें और बसें श्रद्धालुओं से ठसाठस रही।
विज्ञापन


इलाहाबाद जंक्शन की बात करें तो यहां सुबह पांच बजे से ही स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे शुरू कर दिया। सुबह सबसे पहले कानपुर रूट के लिए स्पेशल ट्रेन भेजी गई। इसके बाद दीन दयाल उपाध्याय (मुगलसराय), झांसी, बांदा रूट आदि के लिए ट्रेनें चलाई गई। उधर प्रयाग जंक्शन से भी लखनऊ, अयोध्या, फैजाबाद आदि के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई। जबकि पूर्वोत्तर रेलवे के इलाहाबाद सिटी, झूंसी से रेलवे ने मंडुवाडीह के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई। दिन भर में सिर्फ उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने ही इलाहाबाद जंक्शन, छिवकी एवं नैनी से 42 स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर दिया। इस दौरान वडोदरा, आनंद विहार, उधना, नई दिल्ली, आगरा फोर्ट आदि शहरों से स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज पहुंची। उधर उत्तर रेलवे के प्रयाग जंक्शन और पूर्वोत्तर रेलवे के इलाहाबाद सिटी और झूंसी स्टेशन में आठ स्पेशल ट्रेनों का आवागमन हुआ।
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनें समय से प्लेटफार्म पर लगे इसके लिए जंक्शन स्थित कंट्रोल टावर से ट्रेनों की मॉनीटरिंग दिन भर होती रही। यहां पीसीसीएम एमएन ओझा, डीआरएम अमिताभ, एडीआरएम एके द्विवेदी, अनुराग गुप्ता, एसपी जीआरपी हिमांशु कुमार, सीनियर डीओएम मनु प्रकाश दुबे, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, सीनियर डीएससी अमरेश कुमार , स्टेशन निदेशक गिरीश कंचन आदि अफसर डटे रहे। वहीं दूसरी ओर रोडवेज ने भी प्रयागराज से गोरखपुर, वाराणसी, फैजाबाद, लखनऊ, अयोध्या, कन्नौज, इटावा, आगरा, शाहजहांपुर, बरेली, झांसी, कानपुर, मिर्जापुर, आजमगढ़, बस्ती, सिद्धार्थनगर आदि रूटों पर ढाई हजार बसों का संचालन करने का दंभ भरा। शटल बसों से हजारों यात्रियों ने सिविल लाइंस, हिंदू हास्टल, मेडिकल चौराहा, पत्थर गिरजा आदि स्थानों से अस्थायी बस अड्डों तक का सफर पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के अवसर पर इलाहाबाद जंक्शन एवं शहर के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर दिन भर में एक लाख से ज्यादा टिकट यात्रियों ने खरीदे। सिर्फ इलाहाबाद जंक्शन पर ही रात आठ बजे तक 65 हजार टिकट की बिक्री हो चुकी थी। नैनी में आठ हजार, छिवकी में सात हजार, प्रयाग जंक्शन पर 11 हजार, इलाहाबाद सिटी में पांच एवं झूंसी में छह हजार टिकट की बिक्री हुई। इसके अलावा इलाहाबाद जंक्शन पर बनाए गए मेडिकल बूथ पर दिन भर में 2764 श्रद्धालुओं ने अपना प्राथमिक उपचार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed