{"_id":"5c7d7e58bdec221401276551","slug":"prayagraj-kumbh-operation-of-shuttle-buses-not-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज कुंभः आज के बाद नहीं होगा शटल बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज कुंभः आज के बाद नहीं होगा शटल बसों का संचालन
Tue, 05 Mar 2019 01:07 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Shuttle bus service
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले के लिए शहर में चल रही शटल बसों का संचालन मंगलवार के बाद नहीं होगा। सभी 217 बसें अपने-अपने जिलों के लिए मंगलवार की रात भेज दी जाएंगी। वहीं दूसरी ओर महाशिवरात्रि के मौके पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने 300 शटल बसोें में सफर किया। इस दौरान यात्रियों से किराया नहीं लिया गया।
दरअसल कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में एक जनवरी से ही 217 शटल बसें दस मार्गों पर चल रहीं हैं। इस दौरान सभी स्नान पर्व पर रोडवेज ने 500 शटल बसों का संचालन किया। सिर्फ महाशिवरात्रि पर ही 500 की बजाय 300 बसें चलाई गईं। इस दौरान यात्रियों से किराया नहीं लिया गया। पांच मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कुंभ मेले का समापन करने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं।
इसी के साथ शटल बसों का भी संचालन मंगलवार के बाद बंद हो जाएगा। शटल बसों का स्थान इलेक्ट्रिानिक बसें लेंगी। हालांकि अभी रोडवेज को एक भी इलेक्ट्रानिक बस शासन से नहीं मिली है। अफसरों का कहना है कि शासन से प्रयागराज को कुल सौ बसे मिलेंगी, लेकिन ये कब मिलेंगी अभी तय नहीं है। रोडवेज के कुंभ मेला प्रभारी डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक मंगलवार के बाद शटल बसों का संचालन नहीं होगा। अगर शासन शटल बसों को बढ़ाने संबंधी कोई निर्णय आता है तो निश्चित ही उसे बढ़ा दिया जाएगा।