फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Kumbh mela 2019 will be remembered for many record

kumbh Mela 2019: कीर्तिमानों के लिए याद किया जाएगा प्रयागराज कुंभ 

Sun, 24 Feb 2019 02:02 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 24 Feb 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Kumbh mela 2019 will be remembered for many record

दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ एक साथ कई कीर्तिमानों के लिए याद किया जाएगा। पहली बार प्रबंधन, सेवा-सत्कार से लेकर संगीत तक के क्षेत्र में रिकार्ड बने। तंबुओं की नगरी जहां दूधिया रोशनी के उजास में दमकी, वहीं स्वच्छता के मानक भी प्रस्तुत किए गए। अबतक 21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के सुरक्षित डुबकी लगाई तो दुनिया के समक्ष स्वच्छ कुंभ का उदाहरण पेश किया गया। चौबीस घंटे नुक्कड़ नाटक का रिकार्ड बना तो इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सिस्टम के जरिए 40 फीट की वीडियो वाल पर कुंभ की हर गतिविधि लाइव होती रही। 

विज्ञापन

 

दिव्य कुंभ की कुछ खूबियां

-3200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 20 सेक्टरों में बसाया गया कुंभ ।
-350 किमी चकर्ड प्लेट की सड़कें सुगम यातायात में बनीं मददगार।
-1,22,500 शौचालयों की स्थापना से कुंभ मेला क्षेत्र को स्वच्छ रखने में कामयाबी।
-20 हजार से अधिक डस्टबिन लगाकर सफाई प्रबंधन को दी गई गति। 
-21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने अब तक संगम में लगाई डुबकी।
-38 ट्रांसफर स्टेशन से कचरे के बैग मेले के बाहर भेजे गए।
-20 हजार डस्टबिनों से कचरा ट्रांसफर की व्यवस्था ।
-120 टिपर गाडिय़ों और 40 काम्पैक्टरों के इंतजाम ।
-10 हजार से अधिक सफाई कर्मिंयों की रही तैनाती। 
-7000 मीट्रिन टन से भी अधिक कचरा एकत्र किया गया। 
-1500 स्वच्छाग्रहियों की कारगर सर्वे व्यवस्था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed