फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Kumbh 2019 Helpline Numbers relished

प्रयागराज कुंभ में हो कोई भी परेशानी तो डायल करें ये नंबर, प्रशासन ने जारी की पूरी लिस्ट

Sun, 30 Dec 2018 10:51 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 30 Dec 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Kumbh 2019 Helpline Numbers relished
प्रयाग कुंभ - फोटो : अमर उजाला
प्रयाग कुंभ को शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में प्रशासन भी बड़े स्तर पर तैयारियों को पूरा करने में जुट गया है। मेला में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए शासन ने प्रयागराज जिले के जिम्मेदार अधिकारियों के संपर्क सूत्र को जारी किया है। जिसमें उनके पदनाम के साथ मोबाइल नंबर भी दर्ज हैं।
विज्ञापन


अगर मेला में किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। जिससे संबंधित व्यक्ति तक तत्काल सहायता पहुंच जाएगी। 

कुंभ मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पीएम मोदी भी पिछले दिनों प्रयागराज के दौरे पर आए थे। उनके अलावा सीएम योगी भी कई बार तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। प्रशासन ने मेला की सुरक्षा को लेकर भी चाक-चौबंद व्यवस्था की है। जिसके लिए एटीएस की टीम भी लगी हुई है।
विज्ञापन


स्वच्छता का दिया जा रहा संदेश
कुंभ -2019 के ट्विटर हैंडल पर स्वच्छता और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश जारी किया गया है। इससे जुड़ी तस्वीरें भी साझा की गई हैं। साथ ही दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन के रूप में होने वाले इस दिव्य कुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं की सेवा, सहायता के लिए तत्पर रहने और स्वच्छता मुहिम में सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर हैंड पर जारी कुंभ स्नान की एक तस्वीर पर संदेश जारी किया गया है। अपील की गई है कि कुंभ मेला के आयोजन में सहयोग के लिए कदम बढ़ाएं। कुंभ को दिव्य व भव्य बनाने के लिए आग्रह किया गया है। मेला क्षेत्र में स्वच्छता का ध्यान रखने, शौचालयों का उपयोग करने व मेला से संबंधित विभागों के कर्मचारियों से सामंजस्य स्थापित करने की सीख भी दी गई है। साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए कई सुझाव भी हैं।

कुंभ मेला से जुड़े प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्कसूत्र को जानने के लिए यहां क्लिक करें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed