फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Kinnar akhada will take bath at Sangam on Mauni Ammonasya

प्रयागराज: किन्नर अखाड़ा संगम पर करेगा मौनी आमांवस्या का स्नान

Thu, 23 Jan 2020 03:18 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 23 Jan 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Kinnar akhada will take bath at Sangam on Mauni Ammonasya
kinnar akhada

किन्नर अखाड़ा मौनी अमांवस्या का स्नान शुक्रवार को सुबह सात बजे संगम पर करेगा। इस दौरान किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज, महामण्डलेश्वर भवानी मां, अंतरराष्ट्रीय महामंडलेश्वर डॉ शिवप्रिया, महामंडलेश्वर स्वामी टीना मां, महामंडलेश्वर पवित्रा, मण्डलेश्वर नीलू, पीठाधीश्वर मोना मां सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिष्य रहेंगे।

विज्ञापन


आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महराज ने कहा कि अखाडे के लोग मांघी पूर्णिमां तक शिविर में रहेगे। उन्होंने सहयोग के लिए मांघ मेला प्रभारी रजनीश मिश्रा और डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। किन्नर अखाड़ा अब प्रत्येक वर्ष मांघ मेला, अर्ध कुंभ और कुंभ मेला तीर्थ राज प्रयागराज में शामिल होगा।
विज्ञापन


इस दौरान अखाडे के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिष्य शामिल होगे। तीर्थ राज तपोभूमि और अक्षय पुण्य की तपस्थली है। यहा मांघ मांस में रहने, गंगा-संगम स्नान, श्रीराम कथा व श्रीमद् भागवत कथा, हवन-पूजन, दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मेलाक्षेत्र में ध्वस्त संचार व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जब मेलाक्षेत्र में लाखों कल्पवासी, संत-महात्मां और स्नानार्थी है तो उसी तरह से बेहतर संचार व्यवस्था होनी चाहिए। कहा कि मेलाक्षेत्र में नेटवर्क न होने से लाखो कल्पवासी, संत-महात्मां, स्नानार्थी और कर्मचारी अपने परिजनों और आश्रम के लोगों से बातचीत नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed