फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj-Kaushambi four lane highway will be named after Chaudhary Chunni Lal

चौधरी चुन्नी लाल के नाम पर होगा प्रयागराज-कौशांबी फोर लेन हाइवे 

Thu, 03 Dec 2020 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Dec 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj-Kaushambi four lane highway will be named after Chaudhary Chunni Lal
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज से कौशांबी के लिए बनाए जाने वाले फोर लेन हाइवे का नाम चौधरी चुन्नी लाल के नाम पर होगा। डिप्टी सीएम ने यह घोषणा बृहस्पतिवार को हिंदुुस्तानी एकेडमी में राज्यसभा सदस्य रहे स्वर्गीय चौधरी चुन्नीलाल की 21 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में की।
विज्ञापन

 
हिंदुस्तान एकेडमी में चौधरी चुन्नीलाल वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केशव मौर्य ने कहा कि एक हजार करोड़ की लागत से बनने वाले इस फोर लेन हाइवे  का नाम चौधरी साहब के नाम पर तो किया ही जाएगा साथ ही शहर के किसी एक  मुख्य चौराहे पर स्वर्गीय चौधरी चुन्नीलाल की एक प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि यह हाइवे एयरपोर्ट के सामने वाली रोड से गुजरेगा। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने  चौधरी चुन्नीलाल  को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की वह संघर्ष एवं सेवा की मिसाल थे। उन्होंने अपना सारा जीवन लोगों की सेवा करते हुए और उनकी समस्याओं का निदान करते हुए समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने उनके परिजनों के लिए कहा कि चौधरी चुन्नीलाल के परिवार के लोगों ने जिस प्रकार से अपने पिता के  स्मृतियों को उनके जयंती एवं पुण्यतिथि के माध्यम से समाज के बीच साझा करते हैं अति सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पुत्र न्यायमूति गौतम चौधरी अपने पुत्र धर्म को बखूबी निभा रहे हैं।  कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक मेहता ने एवं संचालन विधायक संजय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर सांसद  केसरी देवी पटेल, विधायक लाल बहादुर, विक्रमाजीत मौर्य ,शीतला प्रसाद पटेल ,हर्षवर्धन बाजपेई , सुबोध सिंह, अवधेश चंद्र गुप्ता, गणेश केसरवानी, दीपक पटेल, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता,  राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed