{"_id":"68d2ee096c4155df86067de4","slug":"prayagraj-junior-resident-attacked-at-swaroop-rani-nehru-hospital-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में जूनियर रेजिडेंट पर हमला, डॉक्टर धरने पर... पुलिस से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में जूनियर रेजिडेंट पर हमला, डॉक्टर धरने पर... पुलिस से नाराजगी
Wed, 24 Sep 2025 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:29 AM IST
सार
जॉर्ज टाउन थाना पुलिस में कौशांबी के रहने वाले युवक के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
धरने पर डॉक्टर...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में सर्जरी विभाग के जूनियर रेजिडेंट द्वितीय वर्ष डॉ. अनुराग कुमार पर बीती रात उनके अपार्टमेंट में कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। इस हमले में डॉ. अनुराग की जान बच गई। सीसीटीवी में हमलावर नजर आए हैं।
विज्ञापन
लेकिन स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल की पुलिस ने मामला घटना के 24 घंटे बाद भी नहीं दर्ज किया। इसके बाद मंगलवार की रात करीब 9 बजे रेजिडेंट डॉक्टरों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई और धरने पर बैठ गए। हड़ताल शुरू होते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। मगर नाराज डॉक्टरों का कहना है कि अब तक हमलावर गिरफ्त में होने चाहिए थे। मगर पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की। वहीं, दूसरी तरफ हड़ताल के 3 घंटे बाद भी को सीनियर डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
जॉर्ज टाउन थाना पुलिस में कौशांबी के रहने वाले युवक के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। एलआईसी रोड निवासी डॉ. अनुराग कुमार का आरोप है कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले कहा कि आपका पार्सल आया हुआ है। अपने आवास के बाहर आते ही 6 से 7 हमलावर थप्पड़ जड़कर फरार हो गए। पुलिस की एक टीम आरोपी को दबोचने के लिए कौशाम्बी रवाना हो गई है।
विज्ञापन