फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction: There was a glitch in Railway's CRIS software, chart of Prayagraj was made after 10 pm

Prayagraj Junction : रेलवे के क्रिस सॉफ्टवेयर में आई गड़बड़ी, रात दस बजे के बाद बना प्रयागराज का चार्ट

Fri, 29 Mar 2024 12:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Mar 2024 12:32 PM IST
सार

ट्रेन रवानगी के चार घंटे पूर्व ही चार्ट बन जाता है। नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस की बात करें तो जब उसका चार्ट शाम सात बजे तक नहीं बना तो प्रतीक्षा और आरएसी टिकट वाले यात्री परेशान हो गए। तमाम लोगों को यही लगा कि जंक्शन पहुंचने के बाद उन्हें जानकारी मिल जाएगी।

विज्ञापन
Prayagraj Junction: There was a glitch in Railway's CRIS software, chart of Prayagraj was made after 10 pm
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे के सेंटर फॉर इनफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) सॉफ्टवेयर में आई गड़बड़ी से बृहस्पतिवार की रात यात्रियों को खासी परेशानी हुई। प्रयागराज जंक्शन से प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस एवं शिवगंगा एक्सप्रेस की रवानगी के पूर्व आरक्षण चार्ट न बनने से प्रतीक्षा सूची व आरएसी वाले यात्री इधर-उधर भटकते रहे। इस दौरान यात्रियों को खूब हो हल्ला भी किया।

विज्ञापन


ट्रेन रवानगी के चार घंटे पूर्व ही चार्ट बन जाता है। नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस की बात करें तो जब उसका चार्ट शाम सात बजे तक नहीं बना तो प्रतीक्षा और आरएसी टिकट वाले यात्री परेशान हो गए। तमाम लोगों को यही लगा कि जंक्शन पहुंचने के बाद उन्हें जानकारी मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कालिंदीपुरम में विद्याकांत ने बताया कि उनका टिकट प्रतीक्षा सूची था, लेकिन रात दस बजे तक जब चार्ट नहीं बना तो समझ में ही नहीं आया कि क्या किया जाए। कमोवेश यही स्थित नैनी के अंकित की रही।
विज्ञापन


अंकित का रिजर्वेशन हमसफर एक्सप्रेस में था। होली की भीड़ की वजह से उसका टिकट भी प्रतीक्षा सूची का ही था। इस दौरान मालूम पड़ा कि प्रयागराज के साथ हमसफर, प्रयागराज-बीकानेर एवं शिवगंगा एक्सप्रेस का भी चार्ट नहीं बना है। जंक्शन पहुंचने के बाद प्रयागराज के प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों ने प्लेटफार्म नंबर एक पर और हमसफर एक्सप्रेस के यात्रियों ने प्लेटफॉर्म छह पर खूब हो हल्ला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के चेकिंग स्टाफ से भी यात्रियों की कहा सुनी हुई।

चेकिंग स्टाफ यात्रियों को समझाता रहा कि कुछ देर में समस्या का समाधान हो जाएगा। हालांकि, रात दस बजे के बाद पहले प्रयागराज एवं सवा दस बजे के आसपास हमसफर एक्सप्रेस का चार्ट बना। इसके बाद ही यात्रियों ने राहत भरी सांस ली। इसके पूर्व रात नौ बजे तक बीकानेर एक्सप्रेस और बाद में शिवगंगा का भी चार्ट बना। मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि दिल्ली स्थित क्रिस सॉफ्टवेयर में तकनीकी खामी होने से ही चार्ट बनने में विलंब हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed