{"_id":"682eff659e307fe77b048d81","slug":"prayagraj-junction-now-prayagraj-jhansi-express-will-go-till-gwalior-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Junction : अब ग्वालियर तक जाएगी प्रयागराज-झांसी एक्सप्रेस, 14 की जगह ट्रेन में अब हो जाएंगे 18 कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Junction : अब ग्वालियर तक जाएगी प्रयागराज-झांसी एक्सप्रेस, 14 की जगह ट्रेन में अब हो जाएंगे 18 कोच
Thu, 22 May 2025 04:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 22 May 2025 04:11 PM IST
सार
प्रयागराज-झांसी एक्सप्रेस का संचालन अब ग्वालियर रेलवे स्टेशन तक होगा। 26 मई से यह ट्रेन प्रयागराज से ग्वालियर एवं 27 मई से इसका संचालन ग्वालियर से प्रयागराज के बीच शुरू हो जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेन का नया शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
ट्रेन फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज-झांसी एक्सप्रेस का संचालन अब ग्वालियर रेलवे स्टेशन तक होगा। 26 मई से यह ट्रेन प्रयागराज से ग्वालियर एवं 27 मई से इसका संचालन ग्वालियर से प्रयागराज के बीच शुरू हो जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेन का नया शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रयागराज से गाड़ी संख्या 11802 की रवानगी पहले की तरह सुबह 6:05 बजे होगी। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस झांसी स्टेशन पर ट्रेन शाम 5:15 बजे पहुचेंगी। दस मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेगी। जो दतिया, सोनागिर एवं डबरा रुकते हुए रात 9:00 बजे ग्वालियर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
वापसी में ग्वालियर से गाड़ी संख्या 11801 की रवानगी सुबह 5:00 बजे होगी। जो 7:35-7:40 बजे वीरागंना लक्ष्मी बाई झांसी एवं शाम 6:30 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। मौजूदा समय में इस ट्रेन में अभी 14 कोच हैं, लेकिन ग्वालियर तक विस्तार होने के बाद इसमें कुल कोच की संख्या 18 हो जाएगी। एनसीआर की पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि ट्रेन में 13 कोच सामान्य श्रेणी के रहेंगे। इसके अलावा स्लीपर एवं एसएलआर श्रेणी के दो-दो एवं एक कोच एसी थर्ड श्रेणी का रहेगा।
विज्ञापन