फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Jaunpur passenger passing through broken track, several trains to be stopped

प्रयागराजः टूटे ट्रैक से गुजर गई जौनपुर पैसेंजर, रोकनी पड़ी कई ट्रेनें

Fri, 19 Apr 2019 07:35 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Apr 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Jaunpur passenger passing through broken track, several trains to be stopped
d - फोटो : getty images
प्रयाग जंक्शन से जौनपुर जा रही एजे पैसेंजर शुक्रवार को टूटे रेल ट्रैक  से गुजर गई। राहत भरी बात यह रही कि टूटे ट्रैक से गुजरने के बाद वहां कोई हादसा नहीं हुआ। टूटे ट्रैक की जानकारी मिलने पर रेल महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर तमाम रेल अफसर एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान संबंधित रूट की कई ट्रेनें रोकनी पड़ी। बाद में कॉशन लेकर एक-एक करके ट्रेनों को निकाला गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह 6.40 बजे एजे पैसेंजर प्रयाग जंक्शन से चली। जंघई रूट के बरियाराम से गुजरने के बाद करकोली गांव के समीप ट्रेन गुजरी तो उसके लोको पॉयलट को कुछ गड़बड़ी महसूस हुई। इसके पूर्व वहां ग्रामीणों ने भी रेल ट्रैक में फ्रैक्चर देख लिया था, जब तक ग्रामीण इसकी  सूचना जंघई स्टेशन पहुंचाते तब तक एजे पैसेंजर वहां से गुजर गई। इस बीच ट्रेन के ड्राईवर की सूचना पर रेलवे का तकनीकी स्टाफ  मौके पर पहुंचा और ट्रैक की मरम्मत के लिए जुट गया।
विज्ञापन


इस दौरान संबंधित रूट की बुंदेलखंड एक्सप्रेस, काशी एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों को रोक लिया गया। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल, रेल पथ निरीक्षक डीएन मिश्र के निर्देशन में फिश प्लेट को जोड़कर टूटी रेल पटरी की मरम्मत कराई। इसके बाद ही कॉशन लेकर ट्रेनों की आवाजाही शुरू की गई। प्राथमिक जांच के आधार पर बताया जा रहा है कि मौसम में परिवर्तन की वजह से ही रेल ट्रैक में फ्रैक्चर हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed