फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj History sheeter not caught brother, police search continues

Prayagraj News : हिस्ट्रीशीटर हाथ आया न भाई, पुलिस की तलाश जारी

Fri, 22 Aug 2025 02:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Aug 2025 02:05 PM IST
सार

नैनी में दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे में नामजद माफिया पप्पू गंजिया व उसका भाई जुनैद तीन दिन बाद भी नहीं पकड़े जा सके। न ही उसके भतीजे व भांजे को गिरफ्तार किया जा सका।

विज्ञापन
Prayagraj History sheeter not caught brother, police search continues
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनी में दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे में नामजद माफिया पप्पू गंजिया व उसका भाई जुनैद तीन दिन बाद भी नहीं पकड़े जा सके। न ही उसके भतीजे व भांजे को गिरफ्तार किया जा सका। पुलिस का कहना है कि मामले में कचौड़ी दुकान संचालक के पकड़े जाने के बाद अन्य बातें स्पष्ट हो सकेंगी।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब तक कि जांच में यह बात सामने आई कि दारागंज में कचौड़ी की दुकान का संचालन करने वाले आरोपी के बुलाने पर ही माफिया के भांजे-भतीजे व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। गिरफ्तार किए गए सनत व अनंत ने इस बात का खुलासा किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने माफिया के घर दबिश दी लेकिन न वह मिला और न ही उसका भाई हाथ आया। भतीजे व भांजे का भी सुराग नहीं मिला। उधर, कचौड़ी दुकान संचालक की भी तलाश तेज कर दी गई है। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। टीमें लगाई गई हैं। मामले में चार नामजद समेत 11 पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मो. आशिक निवासी चकदोंदी कसाई मोहल्ला का आरोप है कि 18 अगस्त को आरोपियों ने उसे भाई समेत असलहे की बट से पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed