फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Hema Malini said there was a wonderful change in UP

प्रयागराज : राधे-राधे बोल हेमा मालिनी ने बटोरी तालियां, बोलीं यूपी में हुआ अद्भुत बदलाव 

Tue, 21 Dec 2021 07:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 Dec 2021 07:47 PM IST
सार

हेमा मालिनी ने कहा कि वह सांसद होने के नाते खुद को सौभाग्यशाली मानती है कि उन्हें पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी और सीएम के रूप में योगी आदित्यनाथ मिले। हेमा ने कहा कि बीते पांच वर्ष में यूपी में अद्भुत बदलाव हुआ।

विज्ञापन
Prayagraj: Hema Malini said there was a wonderful change in UP
Prayagraj News : परेड मैदान में पीएम मोदी की सभा में बोलतीं सांसद हेमा मालिनी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में अपने भाषण की शुरूआत राधे-राधे बोलकर की। उनका राधे-राधे बोलने के साथ ही वहां मौजूद महिलाओं ने ताली बजाकर हेमा मालिनी का अभिवादन किया। डिप्टी सीएम केशव मौर्य के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई। 

विज्ञापन


दरअसल पिछले दिनों ही डिप्टी सीएम ने अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा की बारी का बयान संगम नगरी से ही दिया था। अब उनकी मौजूदगी में प्रयागराज से  हेमामालिनी द्वारा राधे-राधे बोलकर अपने भाषण की शुरूआत करना इस बात के संकेत दे गया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा इस श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर आगे कोई कदम उठाया जा सकता है।

विज्ञापन

पीएम-सीएम के सम्मान में गढ़े कसीदे
इस दौरान हेमा मालिनी ने कहा कि वह सांसद होने के नाते खुद को सौभाग्यशाली मानती है कि उन्हें पीएम के रूप में नरेंद्र मोदी और सीएम के रूप में योगी आदित्यनाथ मिले। हेमा ने कहा कि बीते पांच वर्ष में यूपी में अद्भुत बदलाव हुआ। कहा कि देश बदल रहा है। देश आजाद होने के बाद शुरूआत के 60 वर्ष में जो बदलाव नहीं हुए वह बीते सात वर्ष में हुए।

पीएम मोदी ने नारी को नारायणी मानकर ही काम किया। डा. अंबेडकर के सपनों को भी पीएम ने साकार किया। कहा कि आज प्रयागराज में मातृशक्ति कुंभ देकर जो अनुभूति हुई उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। कहा कि नारी अगर घर चला सकती है तो वह पूरा देश भी चला सकती है। आज संसद में बहुत सारी महिला सांसद हैं। इसमें भाजपा नंबर एक पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed