फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj-Gorakhpur Vande Bharat: 403 seats out of 530 remained vacant on the first day

प्रयागराज-गोरखपुर वंदेभारत : पहले दिन 530 में से खाली रहीं वंदे भारत की 403 सीटें, 15 मिनट पहले पहुंची ट्रेन

Fri, 15 Mar 2024 12:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Mar 2024 12:11 PM IST
सार

वंदेभारत एक्सप्रेस का विधिवत संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। पहले दिन अपने निर्धारित समय से 15 मिनट पहले ही गोरखपुर पहुंच गई। ट्रेन की कुल 530 सीटों में अधिकांंश सीटें 403 खाली ही रह गईं। 

विज्ञापन
Prayagraj-Gorakhpur Vande Bharat: 403 seats out of 530 remained vacant on the first day
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज से गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का कॉमर्शियल रन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। प्रयागराज से दोपहर 3.15 बजे चलने के बाद पहले दिन ही ट्रेन 15 मिनट पहले लखनऊ पहुंच गई। 2.45 घंटे में लखनऊ पहुंचने से उसमें सफर करने वाले यात्रियों को भी राहत मिली। हालांकि पहले दिन ट्रेन की 530 सीटों में से 403 सीटें यहां से खाली रह गईं। अफसरों ने कहा कि अभी शुरुआत है। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस की रवानगी प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर नौ से हुई। हालांकि तमाम यात्री यही समझकर जंक्शन पहुंचे थे कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर छह से चलेगी। क्योंकि उद्घाटन वाले दिन भी ट्रेन का संचालन प्लेटफार्म नंबर छह से ही हुआ था। दिन में सवा तीन बजे चलने के बाद ट्रेन शाम 4.54 बजे रायबरेली और शाम छह बजे लखनऊ पहुंच गई। बता दें ट्रेेन का लखनऊ पहुंचने का समय शाम 6.15 बजे है, लेकिन पहले कॉमर्शियल रन में ट्रेन 15 मिनट पहले ही लखनऊ पहुंच गई।

विज्ञापन

पहले दिन चेयरार में सवार हुए 92 यात्री

पहले दिन लखनऊ के लिए चेयर कार में 92, अयोध्या के लिए 15 एवं गोरखपुर के लिए कुल 17 यात्री सवार हुए। इसी तरह एग्जीक्यूटिव कार में इन तीनों शहरों के लिए क्रमश: एक-एक यात्री ही यहां से सवार हुए। इस तरह से ट्रेन में प्रयागराज से कुल 127 यात्री ही सवार हुए। प्रयागराज जंक्शन पहुंचे मधुबन विहार कालोनी के दीपक ने बताया कि इसकी टाइमिंग यहां से सही नहीं है।

सुबह छह बजे गंगा गोमती के बाद लखनऊ के लिए अगली ट्रेन दोपहर 3.15 बजे हैं, जबकि 3.20 बजे यहां से लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस की भी रवानगी होती है। अगर सुबह नौ या दस बजे के आसपास लखनऊ के लिए ट्रेन चलाई जाए तो बेहतर रहेगा। इसी तरह झूंसी की मंजूश्री ने बताया कि वंदे भारत तमाम खूबियों वाली ट्रेन है, लेकिन इसका किराया कम होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed