{"_id":"5cb88f07bdec2214173a4276","slug":"prayagraj-four-people-injured-in-ammonia-gas-leakage-in-phulpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इफ्को में फिर लीक हुई अमोनिया गैस, 12 की हालत बिगड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इफ्को में फिर लीक हुई अमोनिया गैस, 12 की हालत बिगड़ी
Fri, 19 Apr 2019 01:28 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
phulpur
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इफ्को फूलपुर में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। हादसे में 12 कर्मचारियों की तबीयत खराब हो गई। एक को गंभीर हालत में डाक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज इफ्को अस्पताल में ही चल रहा है। संयत्र में अमोनिया रिसाव हादसे की खबर से इफ्को में घंटों हड़कंप मचा रहा। जैसे तैसे बचाव दल ने स्थिति को नियंत्रित किया।
फूलपुर स्थित इफ्को एशिया स्तर की यूरिया उत्पादन फैक्ट्री है। यहां यूरिया उत्पादन के लिए दो संयंत्र क्रमश: पी-1 तथा पी-2 स्थापित हैं। सप्ताह भर से पी-1 संयंत्र में रूटीन शटडाउन चल रहा है। जिसमें आनसोल कम्पनी के कर्मी काम कर रहे हैं। गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कार्य के दौरान अमोनिया पाइपलाइन में लगे वाल्व खोलते वक्त अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया।
इस दौरान वहां काम कर रहे बमरोली देवरिया निवासी विनोद यादव पुत्र रमाकांत, रूपनगर बेगूसराय बिहार के रहने वाले सरवन सिंह 25 पुत्र शिवानन्द, रूपनगर बेगसराय निवासी संजीव कुमार 42 पुत्र आनन्द यादव, मनियर बलिया निवासी जितेन्द्र यादव 26 पुत्र शिवबचन, अडरिया बिहार निवासी मो0 इस्माइल 22 , बेगूसराय निवासी अशोक राय 40 पुत्र रमाकांत के अलावा बलिया निवासी सुरेश यादव पुत्र जय यादव, विक्रमाजीत पुत्र गिरीश निवासी गड़ौर फूलपुर, हरिश्चन्द्र 25 पुत्र रामकिशुन निवासी मलकापुर, रवीन्द्र कुमार सौरहा, संतलाल बीरकाजी, राजनाथ प्रतापति भीमपुर गौरा देवरिया सहित 12 कामगार अमोनिया गैस की चपेट में आ गए। गंभीरावस्था में सुरेश यादव पुत्र जय यादव निवासी बलिया को डाक्टरों ने शहर रेफर कर दिया।

ग्यारह महीने के अंदर तीन बार लीकेज हुई अमोनिया गैस
phulpur
- फोटो : प्रयागराज
इसे इफ्को के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही कहें या फिर कोई बड़ी मानवीय चूक। ग्यारह महीने के अंदर इफ्को फूलपुर संयंत्र में अमोनिया गैस रिसाव की तीसरी घटना हो गई। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई। ग्यारह माह पहले अमोनिया गैस रिसाव की घटना 15 मई 2018 को हुई। इस घटना में नौ मजदूर चपेट में आ गए थे। इनमें चार की हालत बेहद गंभीर हो गई थी। जिन्हें लखनऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद दूसरी घटना 25 जनवरी 2019 को हुई। इस दौरान कुल 3 मजदूर घायल हो गए थे। अमोनिया गैस रिसाव की हुई इन घटनाओं से भी इफ्को के अधिकारियों ने सीख नहीं ली। नतीजतन वृहस्पतिवार को शटडाउन के दौरान फिर तीसरी बार अमोनिया गैस का रिसाव हो गया और अबकी हुई इस घटना में दर्जन भर कर्मी घायल हो गए।
phulpur
- फोटो : प्रयागराज
फूलपुर। इफ्को फूलपुर इकाई में हुई अमोनिया गैस रिसाव की घटना के बाद इफको परिसर ही नहीं बल्कि जिले के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व आरएन यादव को मौके पर भेजा। वे शाम करीब पांच बजे इफ्को संयंत्र पहुंचे और अस्पताल में भर्ती कामगारों का बयान दर्ज करने के साथ ही इफ्को के अधिकारियों से भी बात की।
phulpur
- फोटो : प्रयागराज
इफ्को फूलपुर के जनसम्पर्क अधिकारी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शटडाउन के दौरान कार्य करते वक्त सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अमोनिया गैस रिसाव हुआ। इस दौरान वहां काम कर रहे दर्जन भर कर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। इसके पहले भी हुई अमोनिया रिसाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि मई में हुई घटना के दोषी कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई थी। इस मामले की भी जांच शुरू हो गई। कार्रवाई की जाएगी।