प्रयागराज : भाजपा की फायरब्रांड नेता उमाभारती ने मनोकामना शिव मंदिर में टेका मत्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज के बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर के स्वप्न में दर्शन होने पर प्रयागराज पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने आज मनोकामना पूर्ति मंदिर में दर्शन किया। भगवान भोलेनाथ की आराधना की। मनोकामना पूर्ति मंदिर वही मंदिर है, जहां दर्शन के लिए जाते समय 2010 में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर आरडीएक्स से हमला हुआ था। प्रयागराज पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री का प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
पुर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें सपने में बहादुरगंज स्थित मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर के दर्शन हुए थे। इसलिए आज वे मनोकामना पूर्ति मंदिर में भगवान भोले नाथ का दर्शन करने पहुंचीं हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्राचीन मनोकामना शिव पूर्ति मंदिर के नीचे भी सरस्वती हैं। प्रयागराज सरस्वती नदी पर ही बसा है। इस मनोकमना पूर्ति शिव मंदिर से मंत्री नंदी में अटूट विश्वास है। मंत्री नंदी बताते हैं कि उनके दूसरे जन्म के पीछे इसी मंदिर से उनका अटूट विश्वास ही है।
उमा भारती ने बताया कि उन्होंने मंत्री नंदी को अपने सपने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुझे इस शिव मंदिर में पूजा अर्चना करना है और वे दर्शन करने पहुंच गईं। इस दौरान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. विक्रम सिंह पटेल, नामित पार्षद अनूप मिश्रा, हर्ष केसरी, अनूप अग्रवाल, रवि शुक्ला, कमल कुमार केसरवानी लाला, भानु दुबे, विवेक साहू, अमन द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।