फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Farmers affected in inner road will get Rs 800 crore compensation

प्रयागराज : इनररिंग रोड में प्रभावित किसानों को मिलेगा 800 करोड़ रुपये मुआवजा

Tue, 04 Jan 2022 04:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Jan 2022 04:11 AM IST
सार

रीवा रोड पर पालपुर से महुआरी होते हुए अंदावा से सहसों तक 29.50 किमी लंबी इनररिंग रोड का निर्माण प्रथम चरण में कराया जाएगा। इसके लिए 3-डी की प्रक्रिया पूरी करते हुए मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया गया।

विज्ञापन
Prayagraj: Farmers affected in inner road will get Rs 800 crore compensation
money

विस्तार

इनर रिंग रोड परियोजना के लिए धारा 3-डी के तहत प्रस्ताव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया गया है। अब इस परियोजना से प्रभावित होने वाले चार हजार किसानों को मुआवजा वितरित किया जाएगा। प्रथम चरण में प्रभावित किसानों को मुआवजे के रूप में आठ सौ करोड़ रुपये से अधिक धनराशि वितरित की जाएगी। इस परियोजना की आधारशिला बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रखेंगे।

विज्ञापन


रीवा रोड पर पालपुर से महुआरी होते हुए अंदावा से सहसों तक 29.50 किमी लंबी इनररिंग रोड का निर्माण प्रथम चरण में कराया जाएगा। इसके लिए 3-डी की प्रक्रिया पूरी करते हुए मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया गया। इस परियोजना के पहले चरण में कुल चार हजार से अधिक किसान प्रभावित होंगे। थ्री डी की प्रक्रिया के बाद भूमि अध्याप्ति अधिकारी सत्यप्रकाश किसानों की अधिग्रहीत की गई भूमि के अलावा इस परियोजना मं प्रभावित किसानों के भवनों, बागों, कुओं का अवार्ड घोषित करेंगे।

विज्ञापन

अवार्ड घोषित होने के बद वितरित होगा मुआवजा
अवार्ड घोषित होने के बाद मुआवजा वितरण का काम शुरू होगा। एनएचएआई के अफसरों के मुताबिक कानपुर से वाराणसी को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर इनर रिंग रोड के प्रथम चरण का निर्माण आगामी कुंभ मेले को ध्यान में रखकर कराने की योजना है। इस पर कुल तीन हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें आठ सौ करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर प्रभावित किसानों में वितरित किए जाएंगे। इसके लिए एनएचएआई को धनराशि मिल चुकी है।

इस परियोजना की आधारशिला केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पांच जनवरी को रखेंगे। इसके लिए शृंगवेरपुर धाम में पीडब्ल्यूडी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान मंदी की वजह से केंद्र सरकार की प्राथमिकता सूची से बाहर हुई इस परियोजना को दोबारा वापस लाने का श्रेय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को दिया जा रहा है।

राम वन गमन मार्ग का भी होगा शिलान्यास
इनररिंग रोड परियोजना के साथ ही राम वन गमन मार्ग की भी आधारशिला पांच जनवरी को रखी जाएगी। 102 किमी लंबे राम वन गमन मार्ग पर 452 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है। शिलान्यास के बाद इस परियोजना पर भी काम शुरू हो जाएगा।

3-डी के तहत प्रस्ताव मंत्रालय को भेज दिया गया है। पांच जनवरी को शिलान्यास के बाद इस परियोजना के निर्माण के लिए आगे की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। अवार्ड घोषित होने के बाद मुआवजा वितरण शुरू करा दिया जाएगा। -एके राय, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।

इनररिंग रोड परियोजना

कुल लंबाई:69 किमी
प्रथम चरण की लंबाई: 29.50 किमी
लागत: 7050 हजार करोड़ रुपये

राम वन गमन मार्ग

लंबाई: 102 किमी
लागत- 452 करोड़ रुपये
अयोध्या से चित्रकूट तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नेशनल हाईवे खंड ने शुरू किया काम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed