फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Express will be the first train to run at a speed of 130 for 24 coaches

प्रयागराज एक्सप्रेस होगी 24 कोच की 130 की रफ्तार से चलने वाली पहली ट्रेन 

Fri, 20 Nov 2020 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Nov 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Express will be the first train to run at a speed of 130 for 24 coaches
Prayagraj news: Prayagraj Express - फोटो : prayagraj
प्रयागराज-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 24 एलएचबी कोच के साथ 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली भारतीय रेलवे की पहली ट्रेन होगी। इस गति से ट्रेन 25 नवंबर से चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज के साथ नौ ट्रेनों की गति बढ़ाने की घोषणा की। इसकी वजह से इन ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। 
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत 130 किमी प्रति घंटे या इससे अधिक की गति से 100 से अधिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें भारत की सबसे तेज चलने वाली गातिमान एक्सप्रेस और भारतीय रेल की सर्वाधिक औसत गति वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। इसी क्रम में नौ अतिरिक्त जोड़ी ट्रेनों की गति बढ़ाई जा रही है। ये ट्रेनें 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
विज्ञापन


प्रयागराज के अलावा मंडुआडीह-नई दिल्ली,  लखनऊ-नई दिल्ली, बांद्रा-गोरखपुर, बांद्रा-मुजफ्फरपुर, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली, गोरखपुर-हिसार, सहरसा-नई दिल्ली और रीवा-नई दिल्ली एक्सप्रेस की गति बढ़ाई गई है। अफसरों का कहना है कि यह उपलब्धि  उत्तर मध्य रेलवे की ओर से ट्रैक, रोलिंग स्टॉक, सिग्नलिंग और इलेक्ट्रिकल एसेट के उत्तम रखरखाव एवं परिचालनिक अनुशासन के कारण संभव हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लगेज भी होंगे सैनिटाइज

जंक्शन पर यात्रियों के लगेज के सैनिटाइजेशन एवं रैपिंग की सुविधा भी होगी। मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा के निर्देशन में शुक्रवार को इसकी शुरुआत हुई। जंक्शन पर लगी मशीन से एक दिन में लगभग 2000 बैग का सैनिटाइजेशन और 500 रैपिंग की जा सकेगी। यात्रियों को सैनिटाइजेश के लिए प्रति लगेज 10 रुपये देने होंगे। वहीं सैनिटाइजेशन तथा रैपिंग दोनों के लिए 50 रुपये देने होंगे। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंशु पांडेय, स्टेशन निदेशक अनुपम सक्सेना आदि मौजूेद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed