{"_id":"5d6d72a98ebc3e93a04e70d2","slug":"prayagraj-express-leaves-as-the-longest-train-allahabad-news-ald2538304175","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज एक्सप्रेस बनी देश की सबसे लंबी ट्रेन, 600 मीटर से ज्यादा हुई लंबाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज एक्सप्रेस बनी देश की सबसे लंबी ट्रेन, 600 मीटर से ज्यादा हुई लंबाई
Tue, 03 Sep 2019 01:21 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस के खाते में सोमवार को एक नया कीर्तिमान जुड़ गया। प्रयागराज एक्सप्रेस देश की पहली ऐसी ट्रेन बन गई जिसमें पहली बार एलएचबी के 24 कोच लगाए गए। देश में चल रही एलएचबी कोच से लैस किसी भी ट्रेन में 24 कोच नहीं है।
विज्ञापन
इसके पहले प्रयागराज एक्सप्रेस में एलएचबी के 23 कोच थे। सोमवार को इसमें एसी टू का एक कोच बढ़ा दिया गया। इसके बाद इसमें सामान्य श्रेणी के दो, स्लीपर के 11, एसी टू के चार, एसी फर्स्ट का एक, एसी टू के चार व दो कोच जेनरेटर यान के हो गए।
विज्ञापन
हालांकि 13 सितंबर से इसमें एक और बदलाव हो जाएगा। 13 से ट्रेन में स्लीपर और एसी थ्री का एक-एक कोच हटाकर एसी फर्स्ट और एसी टू का एक-एक कोच और जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद प्रयागराज में जनरेटर यान और सामान्य श्रेणी के दो-दो, स्लीपर के दस, एसी टू के पांच, एसी फर्स्ट के दो और एसी थ्री के कुल तीन कोच रहे जाएंगे।
विज्ञापन
उधर सोमवार को ट्रेन जब रवाना हुई तो इसकी कुल लंबाई 600 मीटर को पार कर गई। इसके पूर्व जब प्रयागराज में नीले रंग के आईसीएफ कोच थे तब इसकी लंबाई 525 मीटर के आसपास थी। उस दौरान भी ट्रेन में कुल 24 कोच ही थे।