{"_id":"5d2e22448ebc3e6c901c017a","slug":"prayagraj-express-cut-off-on-birthday-city-news-ald249614311","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर सजधजकर रवाना हुई प्रयागराज एक्सप्रेस, काटा गया केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन पर सजधजकर रवाना हुई प्रयागराज एक्सप्रेस, काटा गया केक
विज्ञापन
Prayagraj Express, cut off on birthday
- फोटो : CITY DESK
35वें जन्मदिन पर सजधजकर गई प्रयागराज, काटा गया केक
0 सम्मानित किए गए उस समय ट्रेन ले जाने वाले कर्मचारी, यात्रियों को बांटी गई टॉफी
प्रयागराज। प्रयागराज एक्सप्रेस के मंगलवार को 35 वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर जंक्शन पर कोरल सालगिरह का आयोजन किया गया तथा ट्रेन को विशेष तौर पर सजाया गया था। इस मौके पर जीएम राजीव चौधरी ने केक काटा। साथ में 16 जुलाई 1984 को इस ट्रेन को ले जाने वाले 18 कर्मचारियों तथा फैंस ऑफ क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसमें 91 वर्षीय प्रताप सिंह भी शामिल रहे, जो 35 वर्ष पहले बतौर गार्ड ट्रेन लेकर गए थे। इस मौके पर टॉपी के साथ यात्रियों का भी मुंह मीठा कराया गया।
ट्रेन की रवानगी से पहले प्लेटफार्मपर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यात्रियों के अलावा स्टाफ तथा अन्य लोग मौजूद रहे। ट्रेन के हर कोच पर ‘35 ईयर्स ऑफ एक्सीलेंस’ लिखा था। इस मौके पर ट्रेन में हेड ऑन जनरेशन सुविधा की भी शुरुआत की गई। महाप्रबंधक ने बताया कि इसकी मदद से प्रति वर्ष करीब एक करोड़ रुपये की विद्युत ऊर्जा की बचत होगी। इसके अलावा ध्वनि एवं वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी। ट्रेन के 35 वर्ष के सफर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। महाप्रबंधक ने भी ट्रेन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह एनसीआर की पहली आईएसओ 9001 प्रमाणित ट्रेन है। महाप्रबंधक ने बताया कि शुरुआत में प्रथम श्रेणी के चार, स्लीपर के सात, सामान्य के चार तथा दो एसएलआर सहित कुल 17 कोच थे। अब कोचों की संख्या 24 है। यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखकर हुए अन्य बदलावों के बारे में भी बताया।
आयोजन के दौरान हर कोच के सामने दो-दो टीटी खड़े रहे। उन्होंने प्रत्येक यात्री को टॉफी दी। एसी कोच के यात्रियों को विशेष तौर पर तैयार थैले में चादर-कंबल दिए गए। स्मृति चिह्न के तौर पर यात्री थैला घर ले जा सकेंगे। मंडल रेल प्रबंधक अमिताभ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर एनसीआर और मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
000
शीतला प्रसाद ने थामी विजिटर बुक
प्रयागराज। सीटीआई लाइन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव की मंगलवार को इस ट्रेन में विशेष ड्यूटी लगाई थी। 35 वर्ष पहले वह टीटी के तौर पर इस ट्रेन के संचालन टीम का हिस्सा थे। शीतला प्रसाद श्रीवास्तव उस टीम के अकेले सदस्य हैं जो अब भी सेवा में हैं। महाप्रबंधक ने शीतला प्रसाद को विजिटर बुक दी। वह इसमें यात्रियों के फीड बैक नोट करेंगे।
000
सम्मानित होने वाले कर्मचारी
0 सम्मानित होने वाले कर्मचारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, वीएम दुबे, डीएन सक्सेना, गजेंद्र सिंह, रामरतन, प्रताप सिंह, विदित तिवारी, अजय गुप्ता, एमपी सिंह, राम सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, विष्णु चंद शुक्ला, रामजी सिंह, सुनील कुमार, विनोद नाविक, तौकिर अहमद, शंकर लाल और नवल किशोर हैं।
000
सेल्फी लेने की रही होड़
0 प्रयागराज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए मंगलवार का दिन यादगार रहा। ट्रेन के कोरल सालगिरह को यादगार बनाने के लिए यात्रियों में सेल्फी लेने की भी होड़ रही। वहां सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। सेल्फी प्वाइंट के अलावा ट्रेन के कोच के साथ भी यात्रियों ने सेल्फी ली।