फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj encounter: Munna Bajrangi shooter, including two infamous criminals killed in encounter

प्रयागराज एनकाउंटर : मुन्ना बजरंगी के शूटर समेत दो कुख्यात अपराधी मुठभेड़ में ढेर

Fri, 05 Mar 2021 07:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Mar 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj encounter: Munna Bajrangi shooter, including two infamous criminals killed in encounter
Prayagraj News : वकील पांडेय (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj

मुन्ना बजरंगी के शूटर 50 हजार के इनामी वकील पांडेय सहित दो कुख्यात अपराधी मुठभेड़ में ढेर कर दिए गए। एसटीएफ के साथ देर रात हुई मुठभेड़ में दोनों गोली लगने से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। एसटीएफ का दावा है कि यूपी व झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना इनामी वकील मंत्री पर हमले के आरोपी दिलीप मिश्रा के लिए भी काम करता था और नैनी निवासी आरएसएस नेता व सपा नेता की भी सुपारी ले रखी थी। दोनों पर कुल समेत चार दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे।

विज्ञापन

Prayagraj encounter: Munna Bajrangi shooter, including two infamous criminals killed in encounter
वकील पांडेय, अमजद (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

एसटीएफ अफसरों ने बताया कि बुधवार देर रात मुखबिर से मिली सूचना के बाद नैनी में सोमेश्वर महादेव मंदिर तिराहे पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान लवायन कला की ओर से रात 1.30 बजे के करीब एक बाइक पर सवार होकर दो लोग आते दिखे। रोकने की कोशिश करने पर वह ढलान से होकर कछार की ओर भागे। मुखबीर की ओर से बताया गया कि बाइक चला रहे अपराधी अमजद जबकि पीछे बैठा वकील पांडेय है। पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने गति बढ़ाई जिस पर उनकी बाइक असंतुलित हो गई और दोनों नीचे गिर गई। इसके बाद वकील ने तार्थतोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों को गोली लगी और वह जख्मी हो गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj encounter: Munna Bajrangi shooter, including two infamous criminals killed in encounter
मुठभेड़ में मारा गया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

एक पर 24, दूसरे पर 20 मुकदमे

एसटीएफ अफसरों के मुताबिक, मुठभेड़ में ढेर हुए दोनों बदमाश कुख्यात अपराधी थे। इनमें से वकील पांडेय पर कुल 20 मुकदमे जबकि अमजद 24 मामलों में नामजद था। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी मांगना समेत अन्य कई आरोपों से संबंधित मामले शामिल हैं। दोनों मुख्तार के गुर्गेे मुन्ना बजरंगी के लिए काम करते थे और उसकी हत्या के बाद दिलीप मिश्रा से भी जुड़ गए। दोनों ने प्रयागराज के अलावा सोनभद्र, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही के अलावा झारखंड के धनबाद में भी कई सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दिया। 

मारे गए बदमाश
1- वकील पांडेय उर्फ राजीव पांडेय उर्फ राजू पुत्र सहसराम पांडेय निवासी बड़ी शिव मंदिर, थाना गोपीगंज जनपद भदोही (50 हजार का इनामी)
2- अमजद उर्फ अंगद उर्फ पिंटू उर्फ डॉक्टर पुत्र हफीजुल्लाह निवासी राम सहायपुर थाना भदोही जनपद भदोही

बरामदगी
तीन पिस्टल, दो मैगजीन, 11 कारतूस, 11 खोखे, बाइक, हेलिकॉप्टर, वेटर आईडी, 700 नगद
 
  • दोनों दुर्दंत अपराधी थे जिन्होंने वाराणसी के बहुचर्चित डिप्टी जेलर अनिल कुमार त्यागी हत्याकांड सहित कई सनसनीखेज वारदातें अंजाम दी थीं। आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में दोनों को गोली लगी। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। - नवेंदु सिंह, डिप्टी एसपी, एसटीएफ प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed