फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Employees mobilized for old pension, will make the government feel the power

प्रयागराज : पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारी हुए लामबंद, सरकार को कराएंगे ताकत का अहसास

Wed, 27 Oct 2021 09:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Oct 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Employees mobilized for old pension, will make the government feel the power
रुपये - फोटो : pixabay
पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों का आंदोलन तेज होने लगा है। मांग के समर्थन में उन्होंने बृहस्पतिवार को धरना की घोषणा की है। सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर के पास प्रस्तावित धरने में अफसर और पेंशनर्स भी शामिल होंगे। मांग पूरी नहीं होने पर पर उन्होंने 30 नवंबर को लखनऊ में प्रदेशव्यापी धरना की भी घोषणा की है।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन की बहाली समेत 11 सूत्रीय मांग को लेकर कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच की ओर से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की घोषणा की गई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। इसके समर्थन में अधिकार मंच से जुड़े कर्मचारियाें ने बुधवार को विकास भवन, राजकीय मुद्रणालय, शिक्षा निदेशाल आदि विभाग कार्यालयों में जनसंपर्क अभियान चलाया और आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन


इसके बाद हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। कर्मचारी नेताओं का कहना था कि इसके बाद 30 नवंबर को लखनऊ में धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांग को लेकर सरकार ने सकारात्मक रुख नहीं दिखाया तो आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगा। जनसंपर्क करने वालों तथा बैठक में शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी, विनोद कुमार पांडेय, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, आरएस वर्मा, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed