{"_id":"617976e01f747e133b18bc1a","slug":"prayagraj-employees-mobilized-for-old-pension-will-make-the-government-feel-the-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारी हुए लामबंद, सरकार को कराएंगे ताकत का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारी हुए लामबंद, सरकार को कराएंगे ताकत का अहसास
Wed, 27 Oct 2021 09:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 27 Oct 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों का आंदोलन तेज होने लगा है। मांग के समर्थन में उन्होंने बृहस्पतिवार को धरना की घोषणा की है। सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर के पास प्रस्तावित धरने में अफसर और पेंशनर्स भी शामिल होंगे। मांग पूरी नहीं होने पर पर उन्होंने 30 नवंबर को लखनऊ में प्रदेशव्यापी धरना की भी घोषणा की है।
पुरानी पेंशन की बहाली समेत 11 सूत्रीय मांग को लेकर कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच की ओर से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की घोषणा की गई है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। इसके समर्थन में अधिकार मंच से जुड़े कर्मचारियाें ने बुधवार को विकास भवन, राजकीय मुद्रणालय, शिक्षा निदेशाल आदि विभाग कार्यालयों में जनसंपर्क अभियान चलाया और आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
इसके बाद हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। कर्मचारी नेताओं का कहना था कि इसके बाद 30 नवंबर को लखनऊ में धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांग को लेकर सरकार ने सकारात्मक रुख नहीं दिखाया तो आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगा। जनसंपर्क करने वालों तथा बैठक में शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी, विनोद कुमार पांडेय, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, आरएस वर्मा, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी आदि शामिल रहे।