फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Due to the e-challan, traders' jumped

प्रयागराजः ई-चालान के विरोध में व्यापारियों का चक्का जाम

Tue, 23 Jul 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Due to the e-challan, traders' jumped
Prayagraj: Due to the e-challan, traders' jumped - फोटो : CITY DESK
ई चालान के विरोध में व्यापारियों का चक्का जाम
विज्ञापन

दुकानदार बोले, ग्राहकों की गाड़ी क्रेन से उठा ले जा रही पुलिस, कौन आए खरीदारी करने
प्रयागराज। ट्रैफिक पुलिस के ताबड़तोड़ ई चालान और सिविल लाइंस एरिया में खड़ी गाड़ियों को क्रेन से उठाने के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार को चक्का जाम कर दिया। दुकानदारों का आरोप था कि जिस तरह से पुलिस कार्रवाई कर रही है, उससे ग्राहकों का सिविल लाइंस आना ही बंद हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि पुलिस पेड पार्किंग की व्यवस्था करे नहीं तो दुकानों पर ताले लग जाएंगे।

सिविल लाइंस में एमजी मार्ग और एसपी मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों के खिलाफ अभियान चला रही है। व्यापारियों का आरोप है कि इससे सिविल लाइंस में ग्राहकों का आना बंद हो गया है। एक घंटे में ग्राहकों के दो तीन चालान कर दिए जा रहे हैं। इसी के विरोध में व्यापारियों ने सोमवार की शाम एक मीटिंग की। इसके बाद तकरीबन छह बजे 100-150 व्यापारी अपनी अपनी गाड़ियां लेकर सुभाष चौराहे पहुंच गए और चक्का जाम कर दिया। व्यापारी वहीं सड़क पर बैठ गए। सीओ ट्रैफिक का कहना था कि ऊपर से कार्रवाई के निर्देश हैं। व्यापारी सीओ ट्रैफिक की बात से संतुष्ट नहीं हुए। कुछ देर बाद एसीएम और सीओ टू भी पहुंच गए। एसीएम ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी बात ऊपर तक पहुंचाई जाएगी। जल्द ही व्यापारियों के साथ बैठक कर इस मसले का हल निकाला जाएगा। इसके बाद व्यापारी वहां से हटे। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने बताया कि डीएम और एसपी ट्रैफिक से मिलकर पहले ही मांग की गई है कि एक लेन पर पेड पार्किंग बना दिया। इस पार्किंग के अलावा जहां भी गाड़ी खड़ी हो चालान कर दिया जाय। उन्हें विचार का आश्वासन मिला था लेकिन कुछ हुआ नहीं इसलिए व्यापारी सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed