{"_id":"6101a4108ebc3e09445bf08b","slug":"prayagraj-dr-akhilesh-mishra-will-be-the-new-chairman-of-cwc","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: डॉ. अखिलेश मिश्र होंगे सीडब्ल्यूसी के नए चेयरमैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: डॉ. अखिलेश मिश्र होंगे सीडब्ल्यूसी के नए चेयरमैन
Thu, 29 Jul 2021 12:08 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:08 AM IST
सार
सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष कमलेश सिंह, सदस्य हसन जैदी, शीला यादव, श्रद्धा तिवारी का कार्यकाल जनवरी में ही समाप्त हो गया था। नए अध्यक्ष और चार सदस्यों के चयन की घोषणा भी फरवरी में हो गई थी लेकिन राज्यपाल के आदेश का इंतजार था। अब राज्यपाल के आदेश के बाद नए अध्यक्ष तथा सदस्यों को नियुक्ति पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
किशोर न्याय बोर्ड प्रयागराज के नवनियुक्त अध्यक्ष।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र को किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा चार सदस्यों का भी मनोनयन हुआ है। इस तरह से पूरी समिति ही नई हो जाएगी।
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष कमलेश सिंह, सदस्य हसन जैदी, शीला यादव, श्रद्धा तिवारी का कार्यकाल जनवरी में ही समाप्त हो गया था। नए अध्यक्ष और चार सदस्यों के चयन की घोषणा भी फरवरी में हो गई थी लेकिन राज्यपाल के आदेश का इंतजार था। अब राज्यपाल के आदेश के बाद नए अध्यक्ष तथा सदस्यों को नियुक्ति पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर नियुक्त मेजा के अमिलिया कलां गांव के डॉ. अखिलेश मिश्र ने स्कूली शिक्षा गांव के ही बद्रीनाथ तिवारी श्रीराम प्रताप इंटर कॉलेज से पूरी की। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। स्व. शिवराम मिश्र के पुत्र डॉ. अखिलेश ने मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के साथ समाज विज्ञान विद्या शाखा से मानवाधिकार में पीएचडी की उपाधि हासिल की है।
विज्ञापन
डॉ. अखिलेश बीते 15 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। जिला प्रोबेधन अधिकारी पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि निदेशक महिला कल्याण की ओर से अरविंद कुमार, सुमन पांडेय, सुषमा शुक्ला एवं आकांक्षा सोनकर को सदस्य नामित किया गया है। अध्यक्ष और सदस्यों के बृहस्पतिवार या शुक्रवार को कार्यभार करने की उम्मीद है।