फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: DPR of Metro has been sent to the government, station will remain on every one km

शासन को भेजा जा चुका है मेट्रो का डीपीआर, हर एक किमी पर रहेगा स्टेशन

Sun, 17 Nov 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: DPR of Metro has been sent to the government, station will remain on every one km
Prayagraj: DPR of Metro has been sent to the government, station will remain on every one km
शासन को भेजा जा चुका है मेट्रो का डीपीआर, हर एक किमी पर होगा स्टेशन
विज्ञापन

दो रूट शांतिपुरम-नैनी और बम्हरौली-नैनी पर होना है मेट्रो रेल का संचालन
शासन को पीडीए भेज चुका है डीपीआर, अब स्वीकृति का किया जा रहा इंतजार
प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रयागराज समेत छह शहरों में मेट्रो रेल शुरू करवाने की घोषणा के पूर्व ही प्रयागराज में तमाम कागजी कार्रवाई इस संबंध में कर ली गई है। शहर में मेट्रो ट्रेन दौड़ाने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) कुंभ मेले के बाद ही भेज दी गई थी। हालांकि मेट्रो रेल का यहां संचालन कब होगा यह शासन स्तर पर ही निर्भर है। स्थानीय अफसरों को अब इंतजार है कि शासन स्तर से इसके डीपीआर को स्वीकृति मिले, ताकि आगे की कार्रवाई शुरू की जा सके।
42 किमी के दो रूट का हुआ है चयन
प्रयागराज में मेट्रो रेल चलाने की योजना कोई नई नहीं है। यहां पिछले कई वर्ष से इस योजना पर काम हो रहा है, लेकिन सूबे में योगी सरकार के बाद ही इस योजना की कागजी कार्रवाई तेज हुई। यहां रूट का सर्वे, डीपीआर आदि तैयार करने की जिम्मेदारी दिल्ली की कंपनी राइट्स को मिली थी। यहां फाफामऊ के शांतिपुरम से नैनी और बम्हरौली से झूंसी होते हुए अंदावा तक कुल 42 किमी रूट का चयन किया गया है। इन रूटों पर प्रत्येक एक किलोमीटर पर स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। इस प्रस्ताव का पीडीए ने डीपीआर बनाकर शासन को भेजा था। उसके बाद शासन स्तर से उसमें कुछ संशोधन आए थे। बाद में संशोधित डीपीआर भी शासन को भेज दिया गया।
विज्ञापन

तीन चरणों में होना है मेट्रो रेल का काम
पीडीए की ओर से जो डीपीआर शासन को भेजा गया है उसमें मेट्रो का काम तीन चरणों में करने की बात कही गई है। इसमें शांतिपुरम से नैनी मार्ग शामिल है। भविष्य में इसका विस्तार करछना तक करने की योजना है। इसके अलावा हाईकोर्ट से एमएनएनआईटी के बीच 7.5 किमी का लिंक भी बनाया जाएगा, जो शांतिपुरम-नैनी मेट्रो रूट पर मिलेगा। वहीं बम्हरौली से झूंसी मेट्रो का विस्तार भविष्य में अंदावा एवं भागीपुर तक करने की बात कही गई है। बम्हरौली पर मेट्रो स्टेशन एयरपोर्ट के निकट बनाए जाने की भी बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड ग्राउंड के पास बनेगा दोनों रूट का इंटरचेंज
प्रयागराज में मेट्रो कॉरीडोर का इंटरचेंज परेड ग्राउंड में बनेगा। यहां अलोपीबाग के निकट परेड मैदान पर इंटरचेंज प्रस्तावित किया गया है। यानी की यहां मेट्रो के दोनों रूट आपस में मिलेंगे। प्रयागराज में मेट्रो रेल सड़क के ऊपर पिलर पर पुल बनाकर चलेगी। दो वर्ष पूर्व यहां प्रत्येक किलोमीटर की लागत 175 करोड़ रुपये आंकी गई है। पूर्व में यहां भूमिगत रास्ता बनाने की भी तैयारी की जा रही थी, लेकिन उसकी लागत काफी ज्यादा थी।

ज्यादा उपयोगी साबित नहीं होगी मेट्रो
प्रयागराज में मेट्रो रेल संचालन भले ही शुरू हो जाए लेकिन यहां के लिए यह ज्यादा उपयोगी शायद ही साबित हो। दरअसल यहां रिंग रोड का भी प्रस्ताव है। इस पर लंबे समय से कागजी कार्रवाई चल रही है। ऐसे में रिंग रोड बनने के बाद अगर किसी को फाफामऊ से नैनी जाना होगा तो उसे शहर आने की जरूरत नहीं होगी। इसी तरह बम्हरौली से फाफामऊ जाने वाले लोगों को भी रिंग रोड से खासी राहत मिलेगी। इस वजह से मेट्रो रेल की यहां ज्यादा उपयोगिता नहीं रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed