फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Double Murder Case: Bloody rivalry was going on between the two families for years

प्रयागराज डबल मर्डर केस : दोनों परिवारों के बीच वर्षों से चल रही थी खूनी रंजिश

Thu, 14 Oct 2021 06:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Double Murder Case: Bloody rivalry was going on between the two families for years
Prayagraj News : तनु पटेल और प्रेमा देवी। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

औद्योगिक क्षेत्र थाना के चकपुरे मियां खुर्द गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद घर वालों ने गांव के ही नवनील मिश्र, आकाश मिश्र, सुजीत मिश्र और महेश नारायण मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल मिश्रा परिवार के नवनीत मिश्रा की ढाई साल पहले हत्या हुई थी। उस मामले में बजरंग के परिवार के लोगों को नामजद कराके जेल भेजा गया था। 

विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल बजरंग बहादुर पटेल के भतीजे राज बहादुर पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि ढाई वर्ष पूर्व गांव के नवनीत मिश्र की हत्या में उसके भाइयों को फर्जी तरीके से फंसाते हुए उसके पिता महेश नारायण मिश्र ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसे सगे भाई जेल गए थे और एक भाई अब भी जेल में बंद है। मामले में उसके चाचा बजरंग बहादुर पटेल पैरवी किया करते थे। इसी को लेकर महेश नारायण मिश्र व उसके पुत्र नवनील मिश्र अक्सर बजरंग बहादुर को जान से मारने की धमकी देते थे। इस संबंध में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस से भी शिकायत की जा चुकी है। 

विज्ञापन

Prayagraj Double Murder Case: Bloody rivalry was going on between the two families for years
Prayagraj News : नैनी के मियां का पुरा गांव में हत्या के बाद घर में सामान तहस नहस कर दिया गया। - फोटो : प्रयागराज

तहरीर में राज बहादुर ने बताया है कि बुधवार भोर में वह धान के खेत में पानी लगाने जाने के लिए अपने चाचा को बुलाने गया तो छत की सीढ़ी की तरफ गांव के ही नवनील मिश्र, आकाश मिश्र, सुजीत कुमार छत के जीने से बाहर उतर रहे थे। महेश नारायण बाहर खड़ा था। उसने जब टार्च की बटन दबाई तो रोशनी पड़ते ही सभी भागने लगे। नवनील के हाथ में तलवार व आकाश के हाथ में सब्बल था।

यह देेखकर उसे अनहोनी की आशंका हुई और सीढ़ी से घर में घुसा तो देखा के आगे के कमरे में उसके चाचा अचेत व चाची मृत पड़ी हैं। वहीं उसकी चचेरी बहन बगल के कमरे में मृत पड़ी थी। इसके बाद वह घर गया और परिजनों को बता बताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Prayagraj Double Murder Case: Bloody rivalry was going on between the two families for years
Prayagraj News : मां-बेटी की हत्या के बाद घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : प्रयागराज
घटना के बाद से आरोपी फरार 
बजरंग बहादुर पटेल की पत्नी व बेटी की हत्या के बार से ही आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों परिवारों में काफी दिनों से दुश्मनी चली आ रही है। वहीं नवनील भूमाफिया दिलीप मिश्रा का बहुत खास है, जिसकी सरपरस्ती में वह गांव में गुंडई करता है। अभी दो साल पहले जब प्रशासन द्वारा आईटीआई गेट के पास दिलीप मिश्र का मकान गिराया जा रहा था तो नवनील वहां अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुुंचा था। उसने अन्य लोगों के साथ कार्रवाई का विरोध किया था। पुलिस ने उसकी बंदूक जब्त करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की थी। 

चार साल पहले बजरंग के पुत्र ने जहर खाकर की थी आत्महत्या 
चकपूरे मियां खुर्द के बजरंग बहादुर पटेल की दो बेटियां और एक बेटा था। ग्रामीणों ने बताया कि बजरंग के पुत्र चंद्रशेखर ने चार वर्ष पहले जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। कुछ माह पहले बहू सलोनी ने दूसरा विवाह कर लिया था। पोती अंशिका बजरंग के साथ ही रहती थी। बड़ी बेटी अंजू का विवाह घूरपुर थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी सूर्यभान के साथ हुआ है। छोटी बेटी तनु इंटर की पढ़ाई कर रही थी। 
   
मुआवजे से बनवाया मकान 
दिल्ली हावड़ा रूट के चौड़ीकरण के दौरान चकपूरे मियां खुर्द निवासी बजरंग के खेत का रेलवे ने अधिग्रहण कर लिया था। मुआवजे से ही बजरंग ने साल भर पहले घर के अगले हिस्से में पक्का निर्माण कराया था। परिजनों के अनुसार पुरानी रंजिश में योजनाबद्ध तरीके से ही मां-बेटी की हत्या की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed