{"_id":"5c801e3cbdec2214391ec4f0","slug":"prayagraj-direct-flights-of-13-cities-proved-to-be-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः हवा हवाई साबित हुई 13 शहरों की सीधी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः हवा हवाई साबित हुई 13 शहरों की सीधी उड़ान
Thu, 07 Mar 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्लेन
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ भले ही संपन्न हो गया लेकिन शहरियों को अब भी प्रयागराज से 13 शहरों की सीधी हवाई सेवा का इंतजार है। केंद्र और राज्य सरकार ने जोर शोर से प्रयागराज से देश के 13 प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा का प्रचार भी किया लेकिन, अब तक संगम नगरी का उड़ान सेवा के तहत महज पांच शहरों से ही सीधा हवाई संपर्क हो सका है। चर्चा इस बात की है कि एक विमान कंपनी प्रयागराज से अपना बोरिया बिस्तर भी समेटने की तैयारी कर रही है।
पिछले वर्ष ही उड़ान योजना के तहत निजी एयरलाइंस जेट एयरवेज, इंडिगो, टर्बो एविएशन एवं जूम एयरवेज कंपनियों ने प्रयागराज से रायपुर, कोलकाता, मुंबई, पुणे, भुवनेश्वर, भोपाल, गोरखपुर, देहरादून, नागपुर, इंदौर, पटना, लखनऊ और बंगलूरू के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की बात कही थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महज पांच शहरों के लिए ही पिछले वर्ष सीधी फ्लाइट शुरू हुई। इसमें भी जेट एयरवेज ही ऐसी रही जिसने नागपुर, इंदौर, पटना, लखनऊ के लिए सप्ताह में तीन-तीन दिन विमान सेवा शुरू करवा दी। इस दौरान इंडिगो को प्रयागराज से बंगलूरू, गोरखपुर, पुणे, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, रायपुर, देहरादून, कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करनी थी, लेकिन कंपनी अभी सिर्फ बंगलूरू की ही सेवा शुरू कर सकी है। बाकी अन्य आठ शहरों की अब तक फ्लाइट शुरू नहीं की जा सकी है।
स संबंध में एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से भी इंडिगो के अफसरों से फ्लाइट शुरू करने को कहा गया है मगर कंपनी की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। चर्चा इस बात की है कि इंडिगो अब शायद ही बाकी अन्य शहरों के लिए फ्लाइट शुरू करें। वहीं दूसरी ओर पिछले माह दिल्ली के लिए शुरू हुई स्पाइस जेट की फ्लाइट को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी किसी भी दिन इसका संचालन रोक सकती है। हालांकि स्पाइस जेट को प्रयागराज से दिल्ली के लिए पर्याप्त संख्या में यात्री भी मिल रहे हैं। इस संबंध में सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष उन्होंने कई बार दावा किया था कि कुंभ के पहले 13 शहरों से प्रयागराज की सीधी हवाई कनेक्टिविटी हो जाएगी।
विज्ञापन
‘इंडिगो के अफसरों को लिखा गया है कि वह फ्लाइट संचालन शुरू करें, लेकिन अभी उनका जवाब नहीं मिला है। टर्बो एविएशन इस माह लखनऊ के लिए फ्लाइट शुरू कर सकता है।’
00 सुनील यादव, एयरपोर्ट निदेशक, प्रयागराज।