फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Deputy CM Keshav met the victim's family along with MLA Sanjay Gupta

प्रयागराज : विधायक संजय गुप्ता के साथ पीड़ित परिवार से मिले डिप्टी सीएम केशव 

Sat, 01 Jan 2022 10:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 10:46 PM IST
सार

कीडगंज में दो दिन पूर्व ही भाजपा विधायक संजय गुप्ता के बहनोई के भाई विशाल गुप्ता उर्फ राजन को गोली मार दी गई थी। इलाज के दौरान शुक्रवार को एसआरएन में विशाल की मौत हो गई। इस घटना में संदीप गुप्ता उर्फ भोले को भी गोली मारी गई थी।

विज्ञापन
Prayagraj: Deputy CM Keshav met the victim's family along with MLA Sanjay Gupta
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दारागंज में हनुमान मंदिर में पूजन किया। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

कीडगंज में सरेशाम फायरिंग में मारे गए विशाल गुप्ता उर्फ राजन के परिजनों से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विधायक संजय गुप्ता के साथ मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के साथ डिप्टी सीएम ने शासन स्तर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। यह भी कहा कि अपराधियों को कानून सख्त से सख्त सजा देगा। 

विज्ञापन


दरअसल कीडगंज में दो दिन पूर्व ही भाजपा विधायक संजय गुप्ता के बहनोई के भाई विशाल गुप्ता उर्फ राजन को गोली मार दी गई थी। इलाज के दौरान शुक्रवार को एसआरएन में विशाल की मौत हो गई। इस घटना में संदीप गुप्ता उर्फ भोले को भी गोली मारी गई थी। उसका इलाज भी चल रहा है। मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, गिरिजेश मिश्र, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर डिप्टी सीएम नव वर्ष के मौके पर श्री संकट मोचन मंदिर दारागंज पहुंचे। वहां उन्होंने हनुमान जी का दर्शन कर पूजन पाठ किया। इस दौरान प्रदेश वासियों के कल्याण की प्रार्थना की। उनके साथ पूर्व विधायक दीपक पटेल, अवधेश चंद्र गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, दिलीप श्रीवास्तव, रमेश पासी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed