{"_id":"5cd99180bdec22070264b55a","slug":"prayagraj-death-of-two-young-men-returning-from-marriage-ceremony-maacha-kohram","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
Tue, 14 May 2019 12:45 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 14 May 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
phulpur
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवको को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना आधी रात बाद की है। रात होने के चलते वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। एक ही गांव के दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
कोतवाली क्षेत्र के बसना खास गांव के रहने वाले इन्द्रेश कुमार 19 पुत्र शारदा प्रसाद यादव एवं पड़ोस के रहने वाले सत्य प्रकाश 20 पुत्र श्याम बहादुर यादव आपस में गहरे दोस्त थे। वे रविवार शाम जंघई इलाके में अपने किसी साथी के यहां शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से ही घर लौट रहे थे। रात करीब पौने 2 बजे वे जैसे ही जंघई मार्ग पर भेलखा गांव के सामने स्थित नहर की पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे इन्द्रेश कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं साथी सत्य प्रकाश सड़क पर पड़ा तड़प रहा था। बताते हैं कि इस दौरान सत्य प्रकाश अपने घर पर कई बार फोन लगाया। लेकिन पड़ोस में कीर्तन का कार्यक्रम चल रहे होने के चलते फोन उठा तो उसने यूपी 100 पुलिस को फोन किया।
पुलिस पहुंची तो मृतक व गंभीर घायल सत्य प्रकाश को साथ लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर ले आई। जहां सत्यप्रकाश ने भी दम तोड़ दिया। युवको के पास से मिले मोबाइल की सहायता से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो रोते-विलखते परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर पहुंचे और शवो को घर लाए। शव घर पहुंचते घर में जहां कोहराम मच गया वहीं आस पास के लोगों की उनके घर पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक इन्द्रेश कुमार तीन भाईयों में सबसे छोटा था। पिता शारदा प्रसाद यादव खेती किसानी करते हैं। उनके पास एक ट्रैक्टर भी है जो इन्द्रेश के जिम्मे था। इसी प्रकार दूसरा मृतक सत्यप्रकाश तीन बहन व दो भाईयों में सबसे छोटा था। पिता श्याम बहादुर खेती किसानी कर परिवार का पेट पालते हैं।