{"_id":"5cdf03d5bdec22073561be27","slug":"prayagraj-death-of-mother-and-son-by-burning-with-fire-husband-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः आग से जलकर मां-बेटे की मौत, पति गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः आग से जलकर मां-बेटे की मौत, पति गंभीर
Sat, 18 May 2019 12:26 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 May 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार के लालापुर थाना क्षेत्र के छतहरा गांव में देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक महिला और उसका मासूम बेटा गंभीर रूप से झुलस गए। बचाने में पति की गंभीर रूप से झुलस गया। गांव वालों ने सभी को अस्पताल भेजा लेकिन मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
लालापुर थाना क्षेत्र के छतहरा घुरेठा गांव निवासी सुशील सिंह (25) की शादी दो साल पहले रीवां भैसहाई गांव की संध्या (22) के साथ हुई थी। साल पहले सिद्धार्थ (1) पैदा हुआ तो परिवार में खुशियां आ गईं। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। गुरुवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में संध्या और उसका बेटा सिद्धार्थ झुलस गए। दोनों को बचाने में सुशील भी गंभीर रूप से झुलस गया था। चीख पुकार के बीच गांव के लोग दौड़े और किसी तरह आग पर काबू पाकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया।
जहां संध्या व मासूम सिद्धार्थ की मौत हो गई। उन दोनों को बचाने में झुलसे सुशील सिंह भी गंभीर रूप से झुलस गया। जिसका इलाज प्रयागराज स्थित जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर कई तरह की बातें चल रहीं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि संध्या ने खुद आग लगाई तो कुछ कह रहे हैं परिवार हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल सुशील की हालत भी गंभीर है। पुलिस का कहना है कि मायके वाले जैसी रिपोर्ट लिखाएंगे, वह कार्रवाई करेंगे। सुशील के ठीक होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।