फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: cutting the connection of IG's home

आईजी के पेशकार के घर का कनेक्शन काटने गए जेई-लाइनमैन को तीन घंटे थाने में बैठाया

Sat, 01 Jun 2019 01:08 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: cutting the connection of IG's home
बंधक
बडे़ बकायेदारों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत शुक्रवार को आईजी के पेशकार के घर का कनेक्शन काटने गए जेई, लाइनमैन उल्टा मुसीबत में फंस गए। न बकाया मिला न कनेक्शन काटा जा सका, उल्टा बिजली कर्मियों को घंटों खुल्दाबाद थाने में बैठाए रखा गया। कर्मचारियों के साथ अभद्रता व मारपीट की कोशिश की गई। इससे बिजली महकमे में हड़कंप मचा रहा। एक्सईएन ने जब एसपी सिटी से इस मामले की शिकायत की , तब जाकर बिजली कर्मियों को थाने से छोड़ा जा सका। 
विज्ञापन


 आईजी के पेशकार इंद्रदेव का कालाहांडा में मकान है। वर्ष 2017 से अब तक उनके कनेक्शन पर 1.56 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। सौ बड़े बकायेदारों की सूची में उनका नाम आने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी उनसे बिल भुगतान के लिए लगातार संपर्क कर रहे थे, लेकिन पेशकार ने नहीं सुनी। अफसरों के निर्देश पर शुक्रवार की दोपहर जेई संतोष कुमार, लाइनमैन व अन्य कर्मियों की टीम के साथ कालाहांडा स्थित पेशकार के घर का कनेक्शन काटने पहुंचे। कर्मियों का आरोप है कि वहां जाने पर पेशकार ने अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन


कुछ देर में ही उन्होंने पुलिस बुला ली और जेई, लाइनमैन समेत अन्य कर्मियों को खुल्दाबाद थाने भिजवा दिया। दोपहर एक से चार बजे तक जेई व उनके सहयोगियों को खुल्दाबाद थाने में बैठाए रखा गया। इसकी जानकारी मिलने पर एक्सईएन एलपी चक्रवेदी ने एसपी सिटी को प्रकरण की जानकारी दी और हस्तक्षेप का आग्रह किया, तब जाकर बिजली कर्मी बख्शे गए।उधर, पेशकार ने इस मामले में कर्मियों के साथ विवाद से इंकार किया है। उनका कहना है कि उनका बिजली गलत आ गया था। संशोधन के लिए उन्होंने आवेदन भी किया, लेकिन नहीं सुनी गई और कनेक्शन काट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed