{"_id":"649f3dd78f78cb73650cb6c7","slug":"prayagraj-crime-news-allahabad-news-c-3-1-ald1019-166272-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: महिला के गले से सरेआम चेन खींचकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: महिला के गले से सरेआम चेन खींचकर भागे बदमाश
विज्ञापन
प्रयागराज। अलोपीबाग में बाइक सवार तीन बदमाश अल्लापुर निवासी सत्या कुमारी के गले से चेन खींचकर भाग निकले। सत्या कुमारी के भाई जय बहादुर सिंह अलोपीबाग में रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम वह अपने भाई के घर जा रही थीं। अलोपीबाग में जीटी जवाहर चौराहे से टैक्सी स्टैंड पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश अपाचे बाइक पर सवार थे।
इस घटना ने दारागंज पुलिस की सक्रियता की भी पोल खोल दी है। दरअसल, जिस जगह पर यह घटना हुई, उससे कुछ दूर पर ही पुलिस पिकेट तैनात रहती है। यही नहीं ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौजूद रहते हैं। इलाका भी बेहद भीड़भाड़ वाला है। ऐसे में बदमाशों ने कैसे वारदात अंजाम दे डाली, यह बड़ा सवाल है। इंस्पेक्टर आशीष सिंह भदौरिया ने बताया कि अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।