फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj crime news

नशीली चाय पिलाकर युवती से दुष्कर्म, दो नामजद

Mon, 23 Dec 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj crime news
Prayagraj crime news
मुट्ठीगंज की घटना, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

प्रयागराज। मुट्ठीगंज में नशीली चाय पिलाकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती मुट्ठीगंज की ही रहने वाली है। उसका आरोप है कि वह 2018 में एक निजी कंपनी में बतौर टेलीकॉलर काम करती थी।
विज्ञापन

इसी दौरान एक दिन उसकी मुलाकात मनीष मिश्रा निवासी साउथ मलाका से हुई। धीरे-धीरे उसने उससे मेलजोल बढ़ाकर दोस्ती कर ली और फिर एक दिन झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसके बाद उसने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकाया कि कहीं शिकायत करने पर वह वीडियो वायरल कर देगा। जिसके चलते वह चुप रही। शनिवार रात उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके बाद आरोपी मनीष मिश्रा व एक महिला के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। वैसे बता दें कि दुष्कर्म का आरोपी कुछ दिन पहले पिस्टल संग भी पकड़ा गया था। हालांकि पुलिस ने उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed