फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj Covid-19 News: Five cases in one day, 14 positive cases in 12 days, administration in alert mode

प्रयागराजः एक दिन में पांच, 12 दिन में 14 पॉजिटिव केस आने से प्रशासन अलर्ट मोड में

Tue, 05 May 2020 11:39 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
prayagraj Covid-19 News:  Five cases in one day, 14 positive cases in 12 days, administration in alert mode
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिला प्रशासन तथा लोगों के सामने कोरोना के संक्रमण को रोकने की चुनौती बढ़ गई है। मंगलवार को पांच केस समेत मात्र 12 दिन में 14 नए मामले सामने आए हैं। इसी बीच प्रवासी मजदूरों के आने का क्रम तेज हो गया है। बुधवार को पांच ट्रेन की मदद से करीब छह हजार श्रमिकों के आने के आसार हैं। श्रमिक संवेदनशील राज्य गुजरात और पंजाब से आ रहे हैं। इससे यह चुनौती और बढ़ गई है। 

विज्ञापन


लूकरगंज में एक ही परिवार के पांच सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। यह इंजीनियर का परिवार है। इनमें से तीन मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए। चिंताजनक यह है कि इस परिवार का पहला व्यक्ति कहां से संक्रमित हुआ है, इसे लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। दिल्ली से आए जिस रिश्तेदार से संक्रमण की आशंका जताई जा रही थी, उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा मंगलवार को पॉजिटिव पाया गया एक व्यक्ति भी घर पहुंच गया था तथा कई लोगों के संपर्क में आया है। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन

prayagraj Covid-19 News:  Five cases in one day, 14 positive cases in 12 days, administration in alert mode
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इन सवालों के बीच बुधवार को गुजरात से चार तथा पंजाब से एक ट्रेन में श्रमिक आ रहे हैं। इनमें प्रयागराज के श्रमिकों की बड़ी संख्या है, जिन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा। ऐसे में इन्हें स्टेशन से घर तक पहुंचाने तथा क्वारंटीन के दौरान ये घर में ही रहें इसे सुनिश्चित करने की चुनौती बढ़ गई है। इसके लिए निगरानी समिति बनाई गई है लेकिन ग्रामीणाें की सतर्कता महत्वपूर्ण हो गई है। इसे ध्यान में रखकर प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है कि बाहर से आने वाले पर निगरानी रखें। ताकि, वे घरों से न निकलने पाएं।

‘कितने लोग पॉजिटिव आए हैं यह संख्या नहीं देखी जाएगी। ऐसे हर व्यक्ति को ढूंढ़कर निकाला जाना प्राथमिकता में है। महत्वपूर्ण संक्रमण रोकना है। प्रवासी श्रमिक आने लगे हैं। बुधवार को ट्रेन से भी आ रहे हैं। इन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा। इसमें गांव वालों को भी निगाह रखनी होगी  कि बाहर से आने वाले होम क्वारंटीन का पूरी तरह से पालन करें। यह सामाजिक दायित्व है और सभी को सहयोग करना होगा।’ भानु चंद्र गोस्वामी, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed